UPSC CDS-II Admit Card 2026 OUT: यूपीएससी ने सीडीएस 2 परीक्षा के लिए जारी किया एडमिट कार्ड, एक क्लिक से करें डाउनलोड
यूपीएससी ने सीडीएस 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

UPSC CDS-II Admit Card 2026: यहां चेक करें पूरी जानकारी।
HighLights
सीडीएस-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।
ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग UPSC ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज CDS-II परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार UPSC CDS-II 2026 की परीक्षा में भाग लेने वाले हैं। वे UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को मांगी गई डिटेल को दर्ज करना होगा।
इन 5 तरीकों से करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
सीडीएस-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। यहां उम्मीदवारों की सहायता के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद UPSC CDS-II Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस डेट पर होगा एग्जाम
यूपीएससी की ओर से सीडीएस-2 की परीक्षा 13 सितंबर, 2026 को आयोजित कराई जाएगी। सीडीएस की परीक्षा तीन शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। अंग्रेजी विषय की परीक्षा पहली शिफ्ट यानी सुबह 09 बजे से लेकर 11 बजे तक, सामान्य जागरूकता विषय की परीक्षा दूसरी शिफ्ट में दोपहर 12.30 बजे से लेकर दोपहर 2.30 बजे तक और गणित विषय की परीक्षा सुबह 4 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।
