UPSSSC ASO Exam City Slip 2026: असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी, इन 5 तरीकों से करें डाउनलोड
यूपीएसएसएससी ने असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप का एलान कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर परीक्षा शहर की जान ...और पढ़ें

UPSSSC ASO Exam City Slip 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
एग्जाम सिटी स्लिप जारी।
एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UPSSSC ने असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं। वे जल्द से जल्द UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
इन 5 तरीकों से डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप
असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
- एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर एग्जाम सिटी स्लिप सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद UPSSSC Assistant Statistical Officer Exam City Slip 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
इस दिन होगी परीक्षा
परीक्षा का आयोजन 16 जुलाई को उत्तर प्रदेश के विभिन्न एग्जाम सेंटर में किया जाएगा। परीक्षा में उम्मीदवारों से सांख्यिकी, आंकड़ों का संग्रहण एवं प्रस्तुतीकरण, केंद्रीय प्रवृत्ति एवं प्रकीर्णन के मापांक, सूचकांक, दर एवं अनुपात, सहसंबंध एवं प्रतिगम, मौलिक गणितीय अवधारणायें, भारतीय अर्थव्यवस्था के सांख्यिकीय मापांक, भारतीय सांख्यिकीय प्रणाली आदि विषयों से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा 2 घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक का नकारात्मक अंकन भी किया जाएगा।
कब जारी होगा एडमिट कार्ड
परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी कर दिया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करत रहें।