विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPSSSC PET 2026: उत्तर प्रदेश प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड, जल्द कर लें अप्लाई

Updated: Thu, 03 Sep 2026 09:24 AM (IST)

उत्तर प्रदेश पीईटी परीक्षा में आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने ...और पढ़ें

UP PET 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

UP PET 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

HighLights

  1. पीईटी में आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड।

  2. 07 सितंबर तक आवेदन करने का मौका।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से प्रारंभिक पात्रता परीक्षा PET में आवेदन करने की अंतिम तिथि को एक्सटेंड कर दिया गया है। जो उम्मीदवार UPSSSC PET 2026 परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सके थे। वे उम्मीदवार UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। यूपीएसएसएससी के मुताबिक PET परीक्षा में आवेदन करने के लिए डेट को 07 सितंबर तक एक्सटेंड कर दिया गया है।

आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता

पीईटी परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, 01 जुलाई, 2026 के आधार पर उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

इन भर्ती के लिए कर सकेंगे अप्लाई

जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पीईटी की परीक्षा पास कर लेंगे। वे उम्मीदवार उत्तर प्रदेश में निकलने वाली भर्ती जैसे लेखपाल, वीडीओ, फॉरेस्ट गार्ड सहित ग्रुप-सी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।

ऐसे भर सकते हैं घर बैठे खुद अपना फॉर्म

उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पीईटी परीक्षा के लिए घर बैठे अपना फॉर्म खुद भर सकते हैं। उम्मीदवारों की मदद के लिए यहां अप्लाई करने का आसान प्रोसेस बताया गया है। उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।

  1. अप्लाई करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करना होगा।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी (OTR) प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
  3. इसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  4. अब फॉर्म भरने के लिए मांगी गई जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  5. इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  6. अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

 

यह भी पढ़ें: SSC GD Constable Result 2026 Live: जल्द ही जारी होगा जीडी कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा का रिजल्ट, 25,487 पदों पर होगी भर्ती