World Paper Bag Day 2023: क्यों मनाया जाता है विश्व पेपर बैग डे, जानें इसकी थीम, उद्देश्य एवं इतिहास
World Paper Bag Day 2023 दुनियाभर में हर साल 12 जुलाई के दिन विश्व पेपर बैग डे मनाया जाता है। इस दिन पर पर्यावरण से होने वाले नुकसानों को रोकने और लोग ...और पढ़ें

World Paper Bag Day 2023: विश्वभर में प्रतिवर्ष 12 जुलाई के दिन को वर्ल्ड पेपर बैग डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिवस पर दुनियाभर में लोगों को प्लास्टिक बैग को छोड़कर पेपर बैग के इस्तेमाल करने के लिए बढ़ावा दिया जाता है और लोगों को पेपर बैग की ओर से शिफ्ट होने को लेकर प्रेरित किया जाता है, क्योंकि प्लास्टिक बैग के उपयोग से पर्यावरण में प्रदूषण की मात्रा लगातार बढ़ती जा रही है। इसी से बचने के लिए और पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने के लिए इस दिन को मनाया जाता है।
World Paper Bag Day 2023 की यह है थीम
विश्व पेपर बैग डे 2023 को "If You're 'Fantastic', Do Something 'Dramatic' To Cut The 'Plastic', Use 'Paper Bags' थीम के तहत मनाया जा रहा है। इस थीम में लोगों को अपने जीवन से प्लास्टिक को कम करके पेपर बैग को यूज करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
World Paper Bag Day 2023: विश्व पेपर बैग का इतिहास
ऐसा माना जाता है कि पेपर बैग की शुरुआत 19 सदी से ही कर दी गयी थी। इसका अविष्कार फ्रांसिस वोले ने सन 1952 में किया था। हालांकि ये इतने सफल नहीं हुए लेकिन इसके लिए उन्हें पेटेंट मिल गया। मार्गरेट एलोइस नाइट ने सन 1870 में बेहतर पेपर बैग का निर्माण किया जो काफी प्रचलित हुए। इसी बीच विलियम गुडेल द्वारा तैयार पेपर बैग मशीन को 12 जुलाई 1959 में पेपर बैग बनाने का पेटेंट मिल गया।
क्या है उद्देश्य
इस दिन को मनाने के पीछे पर्यावरण को बचाने का मुख्य उद्देश्य है क्योंकि प्लास्टिक के माध्यम से जीव- जंतुओं के साथ ही मनुष्यों को भी भारी खतरा है। ऐसा माना जाता है कि प्लास्टिक को गलने में 50 से 500 सालों तक का समय लग जाता है। इसके विपरीत पेपर से बनाये हुए बैग आसानी से कुछ दिनों में ही डिकम्पोज होना शुरू हो जाते हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।