AOC Group C Recruitment 2026: आर्मी ऑर्डिनेंस कॉर्प्स में ग्रुप-सी के पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, ऐसे करें अप्लाई
एओसी में ग्रुप-सी के पदों पर ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट हो गए हैं। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर 23 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

AOC Group C Recruitment 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।
HighLights
ग्रुप-सी के पदों पर आवेदन स्टार्ट।
न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। आर्मी ऑर्डिनेंस कॉर्प्स (AOC) में ग्रुप-सी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। जो उम्मीदवार आर्मी में शामिल होकर अपने सपनों को पूरा तकना चाहते हैं। वे ग्रुप-सी के पदों पर आवेदन सकते हैं। ग्रुप-सी के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 अगस्त से शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 23 सितंबर, 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता
ग्रुप-सी के विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए पात्रता मानदंड पद के आधार पर तय किए गए हैं। उम्मीदवारों के पास पदानुसार 10वीं/12वीं/स्नातक/आईटीआई या डिप्लोमा होना चाहिए। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है। इसके अलावा, अधिकतम आयु 25 व 27 वर्ष निर्धारित है।
कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 2615 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ट्रेड्समैन के लिए कुल 1799 पद, फायरमैन के लिए कुल 520 पद, जूनियर ऑफिसर असिस्टेंट (JOA) के लिए कुल 104 पद, मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के लिए कुल 142 पद और मैटेरियल असिस्टेंट (MA) के लिए कुल 50 पद आरक्षित किए गए हैं।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), टाइपिंग टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
इन 5 तरीकों से करें अप्लाई
ग्रुप-सी के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए यहां आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज करना होगा।
- फॉर्म भरने के बाद दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा।
- अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकालकर रख लें।
