Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    AVNL Recruitment 2026: एवीएनएल में विभिन्न पदों पर आवेदन स्टार्ट, यहां देखें रजिस्ट्रेशन करने का आसान प्रोसेस

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 06:55 PM (IST)

    आर्मर्ड व्हीकल्स में विभिन्न पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ...और पढ़ें

    AVNL Recruitment 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।

    AVNL Recruitment 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।

    HighLights

    1. आवेदन करने के लिए बीई और बीटेक की डिग्री अनिवार्य।

    2. आवेदन करने की लास्ट डेट 25 जुलाई निर्धारित।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड ने जूनियर टेक्नीशियन, जूनियर असिस्टेंट, डिप्टी मैनेजर और सीनियर मैनेजर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 25 जुलाई निर्धारित की गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

    शैक्षणिक योग्यता

    • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई या बीटेक की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
    • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

    एग्जाम पैटर्न

    उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा दो भाग में आयोजित कराई जाएगी। भाग-1 और भाग-2 से 50-50 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा दो घंटे लिए आयोजित कराई जाएगी। लिखित परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

    इन स्टेप्स से करें अप्लाई

    एवीएनएल में विभिन्न पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। 

    • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट avnl.co.in पर जाकर विजिट करें।
    • अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
    • लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई डिटेल जैसे मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि को दर्ज करें।
    • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
    आवेदन, पात्रता, उम्र एवं परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।