Bihar Forest Range Officer Recruitment 2026: फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर आवेदन आज से स्टार्ट, यहां चेक करें पात्रता और सैलरी सहित अन्य डिटेल
बिहार फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर आवेदन शुरू हो गए है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। ...और पढ़ें

Bihar Forest Range Officer Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
आवेदन आज से शुरू।
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर करें पंजीकरण।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। आज यानी 16 जुलाई से बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग BPSSC ने फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लिंक को एक्टिवेट कर दिया है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे जल्द से जल्द BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए 16 अगस्त तक का आखिरी मौका है।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
- फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष, पुरुष उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष और महिला उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
- उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से पशुरोग विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूगर्भ विज्ञान, गणित आदि विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
इन 5 स्टेप्स से करें अप्लाई
फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर आवेदन आज से स्टार्ट हो गए हैं। यहां उम्मीदवारों की मदद के लिए रजिस्ट्रेशन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को जमा करने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।