BOI SO Recruitment 2026: स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 200 से ज्यादा पदों पर रजिस्ट्रेशन इस डेट से स्टार्ट, यहां चेक करें पात्रता और उम्र सहित पूरी डिटेल
बीओआई में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 200 से ज्यादा पदों पर आवेदन जल्द ही शुरू होने जा रहे हैं। उम्मीदवारों को ...और पढ़ें

BOI SO Recruitment 2026: यहां चेक करें पूरी जानकारी।
HighLights
स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन जल्द शुरू।
कुल 205 पदों पर होगी भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी बैंक में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक खुशखबरी है। बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 205 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो युवा स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पद पर नौकरी करना चाहते हैं। वे जल्द ही भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर, 2026 से शुरू होने जा रही है। युवाओं को आवेदन करने के लिए 25 सितंबर, 2026 तक का समय दिया जाएगा।
आयु-सीमा
आयु की गणना 01 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी। पदानुसार न्यूनतम आयु 21, 22, 27, 28 और 32 वर्ष निर्धारित है। पदानुसार अधिकतम आयु 30, 35, 37 और 40 वर्ष निर्धारित है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।
कैसे होगा चयन
लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी और प्रोफेशनल विषय से सवाल पूछे जाएंगे। अंग्रेजी विषय से 25 अंकों के सवाल और पद से संबंधित प्रोफेशनल विषय से 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। लिखित परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदन करने के लिए कैटेगरी वाइज रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना जरूरी है। एससी एवं एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 175 रुपये और जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 1180 रुपये निर्धारित की गई है।
शैक्षणिक योग्यता
स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: India Post GDS Vacancy 2026: ग्रामीण डाक सेवक के 23757 पदों पर आवेदन आज से, जानें किस राज्य में कितने पद खाली
