विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BPSC TRE-4: एक बार फिर टीआरई 4 पदों की संख्या में वृद्धि, अब 33385 पदों पर होगी भर्ती; रजिस्ट्रेशन 1 सितंबर से स्टार्ट

Updated: Sat, 29 Aug 2026 10:30 AM (IST)

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने BPSC TRE-4 भर्ती के लिए कुल 111 पदों पर वृद्धि का फैसला लिया ...और पढ़ें

BPSC TRE-4: यहां देखें पूरी डिटेल।

BPSC TRE-4: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. पदों की संख्या में बढ़ोतरी।

  2. कुल 33,385 पदों पर होगी भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। शिक्षक भर्ती BPSC TRE-4 परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अहम खबर है। दरअसल शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने आज यानी 28 अगस्त को BPSC TRE-4 परीक्षा के लिए पदों की संख्या में वृद्धि की है। शिक्षा मंत्री ने एक न्यूज चैनल के जरिये पदों में वृद्धि की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि TRE-4 भर्ती के लिए कुल 111 पदों पर बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है और यह जानकारी बीपीएससी के पास भेजी जाएगी।

अब इतने पदों पर होगी भर्ती

बीपीएससी TRE-4 भर्ती के जरिये अब कुल 33,385 पदों पर भर्ती की जाएगी। बता दें, इससे पहले कुल 32,388 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। लेकिन बाद में इसमें 886 अतिरिक्त पदों को जोड़ा गया और अब शिक्षा मंत्री की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इसमें 111 पदों को भी जल्द ही जोड़ा जाएगा। बता दें, ये सीटें कक्षा 9 से 10 तक के संगीत विषय के शिक्षक के लिए बढ़ाई गई है।

इस दिन से शुरू रजिस्ट्रेशन

बीपीएससी टीआरई-4 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रकिया 01 सितंबर से शुरू हो जाएगी। जो उम्मीदवार शिक्षक के पदों पर नौकरी करने के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। वे जल्द ही बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकेंगे। इस भर्ती में आवेदन करने की लास्ट डेट 30 सितंबर, 2026 निर्धारित है।

रजिस्ट्रेशन करने से पहले OTR जरूरी

बीपीएससी टीआरई-4 के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी OTR को पूरा करना होगा। उम्मीदवार बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर जाकर ओटीआर कर सकते हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक वेबसाइट पर 01 सितंबर, 2026 से एक्टिव हो जाएगा।

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही बीएड, स्पेशल बीएड या फिर बीएलएड बीएईएड की डिग्री होनी चाहिए। 

 

यह भी पढ़ें: IIT BHU Recruitment 2026: आईआईटी बीएचयू में नॉन-टीचिंग पदों के लिए निकली भर्ती, यहां चेक करें पात्रता और रजिस्ट्रेशन सहित अन्य डिटेल