Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    DCB AE JE Recruitment 2026: दिल्ली कैंट में असिस्टेंट और जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन स्टार्ट, एक लाख से अधिक मिलेगी सैलरी

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 03:44 PM (IST)

    दिल्ली कैंट में असिस्टेंट और जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक या डिप्लोमा होना चाहिए। ...और पढ़ें

    DCB AE JE Recruitment 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।

    DCB AE JE Recruitment 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।

    HighLights

    1. आवेदन करने की लास्ट डेट 14 अगस्त।

    2. आवेदन करने के लिए स्नातक या डिप्लोमा अनिवार्य।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड DCB ने असिस्टेंट एवं जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। जो उम्मीदवार DCB में बतौर असिस्टेंट एवं जूनियर इंजीनियर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट delhi.cantt.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 14 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है।

    कितनी मिलेगी सैलरी

    असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही जूनियर इंजीनियर उम्मीदवारों को प्रतिमाह 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

    शैक्षणिक योग्यता

    असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल या मैकेलिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री या तीन वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।

    आयु-सीमा

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

    रजिस्ट्रेशन फीस

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। अनारक्षित कैटेगरी के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 850 रुपये निर्धारित है। एससी एवं एसटी, दिव्यांग व महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी जाएगी।

    कैसे होगा चयन

    उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में उम्मीदवारों से 120 अंकों के 120 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 120 मिनट निर्धारित की गई है। परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट और साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। 

    खबरें और भी

     

    यह भी पढ़ें: MPSC Group C Recruitment 2026: ग्रुप सी के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट कल, यहां देखें रजिस्ट्रेशन करने का आसान प्रोसेस