DCB Recruitment 2026: दिल्ली कैंट में विभिन्न पदों पर भर्ती के एलान, इंजीनियरिंग डिग्री-डिप्लोमा वाले कर सकते हैं अप्लाई
दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड में असिस्टेंट एवं जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसमें शामिल होने के लिए 14 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है ...और पढ़ें

DCB Recruitment 2026 के लिए यहां करें अप्लाई।
HighLights
दिल्ली कैंट में असिस्टेंट एवं जूनियर इंजीनियर पदों पर आवेदन स्टार्ट।
15 जुलाई है आवेदन करने की लास्ट डेट।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड (DCB) की ओर से असिस्टेंट एवं जूनियर इंजीनियर के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन 15 जुलाई से स्टार्ट कर दिए गए हैं। जो भी युवा भर्ती के लिए पात्र हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट delhi.cantt.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। एप्लीकेशन प्रॉसेस 14 अगस्त 2026 तक जारी रहेगी।
पात्रता एवं मापदंड
इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने पदानुसार सिविल/ मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री/ तीन वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम उम्र 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में शामिल होने के लिए जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को एप्लीकेशन फीस के रूप में 850 रुपये का भुगतान करना होगा। शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है। एससी/ एसटी/ पीएच/ फीमेल कैंडिडेट भर्ती में शामिल होने के लिए पूर्ण रूप से निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए जरूरी दस्तावेज
आवेदन पत्र भरने के साथ उम्मीदवारों को नीचे दिए जा रहे दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने होंगे। ऐसे में अभ्यर्थी सभी आवश्यक डॉक्युमेंट को स्कैन करके पहले ही तैयार कर लें-
- सभी आवश्यक एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की मार्कशीट।
- जन्म तिथि का सर्टिफिकेट/ मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट।
- एक्स-सर्विसमैन (पूर्व सैनिक) के मामले में: सर्विस से डिस्चार्ज सर्टिफिकेट, पेंशन PPO की सर्विस कॉपी और एक्स-सर्विसमैन आइडेंटिटी कार्ड की कॉपी।
- विधवा/ तलाकशुदा/ कानूनी रूप से अलग हुई महिला या ट्रांसजेंडर के मामले में, सबूत के तौर पर डॉक्युमेंट जमा करना होगा। 'दोबारा शादी न करने' के बारे में सेल्फ-सर्टिफिकेशन भी जमा करना होगा।
- रिजर्व पोस्ट के लिए कास्ट सर्टिफिकेट (जाति प्रमाण पत्र)।
- नॉन-क्रीमी लेयर सर्टिफिकेट (OBC)।
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवार के लिए एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट।
- शारीरिक विकलांगता सर्टिफिकेट।
- डिपार्टमेंटल उम्मीदवारों के लिए दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर से NOC।
- वैलिड फोटो आइडेंटिटी प्रूफ (आधार/ पैन कार्ड/ वोटर ID कार्ड /ड्राइविंग लाइसेंस/ पासपोर्ट)।
- सेल्फ-डिक्लेरेशन जिसमें यह सर्टिफाई किया गया हो कि उनके खिलाफ कोई क्रिमिनल केस पेंडिंग नहीं है, किसी कोर्ट में कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं हुई है, आदि। अगर उनके खिलाफ कोई क्रिमिनल केस पेंडिंग है या कोई सजा दी गई है, तो उम्मीदवार को उसकी जानकारी देनी होगी।
कैसे होगा चयन
इस भर्ती के लिए चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होगा। परीक्षा कुल 120 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।