Delhi High Court Vacancy 2026: सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं के लिए मौका
दिल्ली हाई कोर्ट में Delhi High Court SPA PA Vacancy 2026 के लिए आवेदन 15 सितंबर से शरू हो जाएंगे। ग्रेजुएट उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Delhi High Court SPA PA Recruitment 2026: जल्द शुरू होंगे आवेदन।
HighLights
आवेदन 15 सितंबर से स्टार्ट।
कुल 150 योग्य उम्मीदवारों का होगा चयन।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) और पर्सनल असिस्टेंट (PA) के पदों पर आवेदन 15 सितंबर से शुरू होने जा रहे हैं। इस भर्ती के जरिये कुल 150 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए कुल 117 पद और पर्सनल असिस्टेंट के लिए कुल 33 पद आरक्षित किए गए हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 05 अक्टूबर है।
शैक्षणिक योग्यता
एसपीए और पीए के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ग्रेजुएट होना चाहिए। उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए। साथ ही टाइपिंग स्पीड भी तेज होनी चाहिए।
आयु-सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 01 जनवरी, 2026 के आधार पर 18 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित है। एससी एंव एसटी उम्मीदवारों को आयु में 5 वर्ष की छूट, ओबीसी को 3 वर्ष की छूट, दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट, दिव्यांग ओबीसी को 13 वर्ष की छूट और दिव्यांग एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 15 वर्ष की छूट दी जाएगी।
ऐसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन अंग्रेजी टाइपिंग, अंग्रेजी शॉर्टहैंड टेस्ट, डिस्क्रिप्टिव पेपर और इंटरव्यू के आधार पर होगा। अंग्रेजी शॉर्टहैंड टेस्ट 120 अंकों के लिए, डिस्क्रिप्टिव पेपर 100 अंकों के लिए और इंटरव्यू 15 अंकों के लिए आयोजित कराया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन फीस
एसपीए और पीए के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कैटेगरी वाइज रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 1500 रुपये और एससी एवं एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 1300 रुपये निर्धारित है।
