विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

District Court Recruitment 2026: जिला अदालत रेवाड़ी में स्टेनोग्राफर पदों पर नौकरी पाने का मौका, इस डेट तक भर सकते हैं फॉर्म

Updated: Sun, 30 Aug 2026 11:26 AM (IST)

डिस्ट्रिक्ट कोर्ट रेवाड़ी में स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए 17 सितंबर तक ऑफलाइन माध्यम से फॉर्म जमा किया जा सकता है।

District Court Rewari Stenographer Recruitment 2026

District Court Rewari Stenographer Recruitment 2026

HighLights

  1. जिला अदालत रेवाड़ी में स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती का एलान।

  2. 17 सितंबर तक एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने का मौका।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए खुशखबरी है। जिला अदालत रेवाड़ी की ओर से स्टेनोग्राफर ग्रेड III पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किये गए हैं। पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए ऑफलाइन आवेदन पत्र भरकर निर्धारित पते पर जमा कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 17 सितंबर 2026 निर्धारित है।

पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके साथ ही 80 शब्द प्रति मिनट अंग्रेजी शॉर्टहैंड और 20 शब्द प्रति मिनट ट्रांस्क्रिप्शन की स्पीड हो। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 से कम और अधिकतम आयु 42 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के अनुसार होगी।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले rewari.dcourts.gov.in/notice-category/recruitments/ पर जाकर ऑफलाइन आवेदन डाउनलोड कर लें। इसके बाद इसे पूर्ण रूप से भरकर और आवश्यक दस्तावेज अटैच करके The District and Sessions Judge, District Court Complex, Rewari के पते पर जमा कर दें। आप नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से भी नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

District Court Rewari Stenographer 2026- Notification & Application Form

ध्यान रखें कि इस भर्ती में शामिल होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म निशुल्क रूप से जमा किया जा सकता है। किसी भी वर्ग के अभ्यर्थी को फॉर्म भरने के साथ शुल्क जमा नहीं करना है।

कैसे होगा चयन

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को चयनित होने के लिए स्टेनोग्राफी/ शॉर्टहैंड टेस्ट और कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट (CPT) में शामिल होना होगा। शॉर्टहैंड टेस्ट का आयोजन 28 सितंबर को करवाया जायेगा वहीं सीपीटी का आयोजन 5 अक्टूबर 2026 को करवाया जायेगा। सभी उम्मीदवारों को रेगुलर बेसिस पर वेबसाइट rewari.dcourts.gov.in/notice-category/recruitments/ पर विजिट करने की सलाह दी जाती है। कॉल लेटर सहित अन्य डिटेल यहीं पर प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें- UP Chakbandi MTS Vacancy 2026: यूपी के चकबंदी विभाग में MTS पदों पर हो रही भर्ती, 10वीं फेल भी कर सकते हैं अप्लाई