विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

India Post GDS Vacancy 2026: जीडीएस के 23,757 पदों पर बगैर एग्जाम दिए होगा सिलेक्शन, यहां देखें सर्कल और कैटेगरी वाइज वैकेंसी लिस्ट

Updated: Sat, 29 Aug 2026 12:18 PM (IST)

जीडीएस के कुल 23,757 पदों के लिए नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा। उम्मीदवार सभी राज्यों की वैकेंसी लिस्ट यहां देख सकते हैं।

GDS Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

GDS Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. रजिस्ट्रेशन 31 सितंबर से स्टार्ट।

  2. ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती के लिए सर्कल वाइज पदों की संख्या के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 31 अगस्त, 2026 से आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 23,757 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जो उम्मीदवार जीडीएस के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। वे सर्कल वाइज वैकेंसी की डिटेल यहां देख सकते हैं।

स्टेट वाइज वैकेंसी डिटेल

भारतीय डाक विभाग में जीडीएस के कुल 23,757 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार सर्कल वाइज वैकेंसी की डिटेल नीचे देख सकते हैं।

स्टेट कुल पद
उत्तर प्रदेश  1691
बिहार  1098
दिल्ली  16
मध्य प्रदेश  1450
राजस्थान  1009
हरियाणा  87
उत्तराखंड 452
छत्तीसगढ़  762
हिमाचल प्रदेश  335
झारखण्ड  1379
उड़ीसा  1353
गुजरात  499
कर्नाटक  1116
केरल  1373
आंध्र प्रदेश  917
तेलंगाना  419
तमिल नायडू  2118
महाराष्ट्र  2431
पंजाब  122
असम  414
पश्चिम बंगाल  1762
उत्तर पूर्वी  2504
जम्मू  340

कैटेगरी वाइज डिटेल

  • सामान्य: 10640
  • ईडब्ल्यूएस: 2160
  • ओबीसी: 4433
  • एससी: 3082
  • एसटी: 2773
  • पीडब्ल्यू-A: 192
  • पीडब्ल्यू-B: 227
  • पीडब्ल्यू-C: 178
  • पीडब्ल्यू-DE: 72

रजिस्ट्रेशन के लिए महत्वपूर्ण तिथि

जीडीएस के पदों पर आवेदन 31 अगस्त से शुरू हो जाएंगे। आवेदन करने की लास्ट डेट 19 सितंबर निर्धारित है। उम्मीदवार 02 सितंबर से लेकर 21 सितंबर के बीच ऑनलाइन फीस का भुगतान कर सकते हैं। उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए 23 सितंबर से लेकर 24 सितंबर तक का समय दिया जाएगा।

बगैर एग्जाम दिए होगा सिलेक्शन

उम्मीदवारों का चयन बगैर एग्जाम दिए होगा। जो उम्मीदवार जीडीएस के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। उनका सिलेक्शन केवल मेरिट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट कक्षा 10वीं अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। जिन भी उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में शामिल होगा। उन उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: India Post GDS Vacancy 2026: जीडीएस के 24 हजार से ज्यादा पदों पर रजिस्ट्रेशन 31 अगस्त से स्टार्ट, 10वीं पास युवाओं के लिए मौका