Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    HPCL Apprentice 2026: ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से स्टार्ट, इतना मिलेगा हर महीने स्टाइपेंड

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 04:34 PM (IST)

    ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के पदों पर आवेदन आज से शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। ...और पढ़ें

    HPCL Graduate Apprentice Trainee Recruitment 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।

    HPCL Graduate Apprentice Trainee Recruitment 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।

    HighLights

    1. ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के पदों पर आवेदन शुरू।

    2. कुल 358 उम्मीदवारों का होगा चयन।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। एचपीसीएल में ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। जो उम्मीदवार HPCL में बतौर ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के पदों पर आवेदन आज यानी 15 जुलाई से शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 31 जुलाई, 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 358 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

    आयु-सीमा

    उम्मीदवारों की आयु की गणना 31 जुलाई, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। रिर्जव कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

    कितना मिलेगा स्टाइपेंड

    ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 25,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा।

    शैक्षणिक योग्यता

    ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल में से किसी एक विषय में इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री पूरी की हो।

    कैसे करें खुद अप्लाई

    ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के पदों पर आवेदन आज से शुरू हो गए हैं। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रजिस्ट्रेशन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

    1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://jobs.hpcl.co.in/Recruit_New/recruitlogin.jsp पर जाकर विजिट करें।
    2. अब वेबसाइट के होमपेज पर मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
    3. सभी जरूरी डिटेल को दर्ज करने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
    4. फॉर्म भरने के बाद दर्ज की सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ लें।
    5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
     
     

     

     

     

    खबरें और भी