IBPS Clerk Recruitment 2026: क्लर्क के 11403 पदों पर रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट नजदीक, जल्द करें अप्लाई
आईबीपीएस की ओर से 11403 पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आज आखिरी मौका है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

IBPS Clerk Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी जानकारी।
HighLights
आवेदन करने की आज लास्ट डेट।
कुल 11403 पदों पर होगी भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन में क्लर्क के पदों पर आवेदन करने की आज लास्ट डेट है। जो उम्मीदवार क्लर्क के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। लेकिन किसी कारणवश आवेदन नहीं कर सके है। उन्हें सलाह दी जाती है कि वे IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। अन्यथा उम्मीदवारों को आवेदन करने का दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।
आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता
क्लर्क के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी। क्लर्क के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आईबीपीएस की ओर से कुल 11403 योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। जनरल कैटेगरी के कुल 4740 पद, ओबीसी के कुल 2815 पद, ईडब्ल्यूएस के कुल 996 पद, एससी के कुल 1910 पद और एसटी के कुल 942 पदों पर भर्ती होगी।
इतनी मिलेगी सैलरी
क्लर्क के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 24,050 रुपये से लेकर 64,480 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
IBPS Clerk Recruitment 2026 Notification Link
एग्जाम पैटर्न
प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग विषय से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा एक घंटे के लिए होगी। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए जाएंगे। उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मुख्य परीक्षा 200 अंकों के लिए आयोजित कराई जाएगी।
IBPS Clerk Recruitment 2026 Registration Link
आवेदन, उम्र, और पात्रता, रजिस्ट्रेशन फीस और वेतनमान से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं।
