IDBI SO Recruitment 2026: आईडीबीआई बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर आवेदन स्टार्ट, जल्द करें अप्लाई, 2 लाख मिलेगी सैलरी
आईडीबीआई बैंक में एसओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो गई है। भर्ती में शामिल होने के लिए 26 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भरा जा सकता है। ...और पढ़ें

IDBI SO Recruitment 2026 के लिए यहां से करें अप्लाई।
HighLights
आईडीबीआई एसओ वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू।
ग्रेजुएट-पोस्ट ग्रेजुएट अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। आईडीबीआई बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन 14 जुलाई से स्टार्ट हो गए हैं जो निर्धारित अंतिम तिथि 26 जुलाई 2026 तक जारी रहेंगे। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट idbi.bank.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 10 अगस्त तक फॉर्म का प्रिंटआउट निकाला जा सकेगा।
फॉर्म भरने के लिए योग्यता एवं मापदंड
आईडीबीआई एसओ भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों ने पदानुसा किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से स्नातक/ लॉ में ग्रेजुएशन/ संबंधित क्षेत्र में बीई/ बीटेक/ एमई/ एमटेक/ एमएससी आदि निर्धारित योग्यता प्राप्त की हो और साथ ही निर्धारित वर्षों का कार्यानुभव होना चाहिए।
आयु सीमा
इसके साथ ही अभ्यर्थी की अधिकतम न्यूनतम आयु पदानुसार 25/ 35 वर्ष एवं अधिकतम उम्र 35/ 40/ 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के अनुसार की जाएगी। पात्रता एवं मापदंड से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें।
एप्लीकेशन प्रॉसेस
इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से भरा जा सकता है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए स्टेप्स निम्नलिखित हैं-
- सबसे पहले पोर्टल ibpsreg.ibps.in/idbiscojun26 पर जाना है।
- इसके बाद Click here for New Registration पर क्लिक करके पंजीकरण करना है।
- इसके बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करना है।
- अब हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करनी है।
- कैटेगरी के अनुसार निर्धारित एप्लीकेशन फीस जमा करनी है।
- फॉर्म को सबमिट करके एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना है।
फॉर्म भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 1050 रुपये और एससी, एसटी, पीएच वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये फीस जमा करनी होगी। शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकते हैं।
खबरें और भी
लाखों में मिलेगी सैलरी
इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पदानुसार 1 लाख 29 हजार से लेकर 2 लाख 4 हजार रुपये तक प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा। भर्ती के माध्यम से कुल 31 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से ऑडिट- इन्फॉर्मेशन सिस्टम (IS) के लिए 10, इंफ्रास्ट्रचर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट (IMD) प्रीमाइसेस के लिए 8, लीगल के लिए 9 और सिक्योरिटी ऑफिसर के लिए 4 पद आरक्षित हैं।