विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IIT BHU Recruitment 2026: आईआईटी बीएचयू में नॉन-टीचिंग पदों के लिए निकली भर्ती, यहां चेक करें पात्रता और रजिस्ट्रेशन सहित अन्य डिटेल

Updated: Fri, 28 Aug 2026 12:33 PM (IST)

आईआईटी बीएचयू में नॉन-टीचिंग के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 24 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं।

IIT BHU Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

IIT BHU Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. आईआईटी बीएचयू में आवेदन शुरू।

  2. फॉर्म भरने की लास्ट डेट 24 सितंबर।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान, बीएचयू में नॉन-टीचिंग के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। साथ ही IIT BHU Recruitment 2026 के लिए सभी जरूरा पात्रता को पूरा करते हैं। वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 24 सितंबर, 2026 निर्धारित है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट iitbhu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता

आईआईटी बीएचयू में नॉन-टीचिंग के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पद से संबंधित पात्रता होनी चाहिए। पदानुसार अधिकतम आयु 27, 30, 35 और 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

रजिस्ट्रेशन फीस

ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के पदों पर आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस अलग-अलग निर्धारित है। ग्रुप-बी अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये और ग्रुप-सी अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 250 रुपये निर्धारित है। एससी एवं एसटी, दिव्यांग और रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट भी दी जाएगी।


IIT BHU Non Teaching Recruitment 2026 Notification Link

इन स्टेप्स से करें खुद घर बैठे अप्लाई

आईआईटी बीएचयू में नॉन-टीचिंग पदों पर ऑनलाइन रजिस्ट्र्रेशन स्टार्ट हो गए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकेंगे।

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट iitbhunt.samarth.edu.in/index.php/site/login विजिट करनी होगी।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर Don't have an account पर क्लिक करना होगा।
  3. इसके बाद सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज करना होगा।
  4. अब दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा।
  5. अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

 

यह भी पढ़ें: India Post GDS Vacancy 2026: जीडीएस के 24 हजार से ज्यादा पदों पर रजिस्ट्रेशन 31 अगस्त से स्टार्ट, 10वीं पास युवाओं के लिए मौका