Indian Airforce Agniveer Bharti: अग्निवीर वायु म्यूजिशियन के पदों पर आवेदन 20 जुलाई से शुरू, 10वीं पास युवाओं के लिए मौका
अग्निवीर वायु म्यूजिशियन के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू होने वाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। ...और पढ़ें

Indian Airforce Agniveer Bharti 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
आवेदन करने के लिए कक्षा 10वीं अनिवार्य।
20 जुलाई से आवेदन स्टार्ट।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर वायु म्यूजिशियन इंटेंक के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार भारतीय वायु सेना में शामिल होना चाहते हैं। वे जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर वायु म्यूजिशियन इंटेंक के पदों पर आवेदन कर सकेंगे। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू हो जाएगी। आवेदन करने एवं फीस जमा करने की अंतिम तिथि 02 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का जन्म 01 जनवरी, 2005 से लेकर 01 जुलाई, 2009 के बीच होना चाहिए।
उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं या इसके समकक्ष कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
कितनी मिलेगी सैलरी
अग्निवीर वायु म्यूजिशियन इंटेंक के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रथम वर्ष 30,000 रुपये, दूसरे वर्ष 33,000 रुपये, तीसरे वर्ष 36,500 रुपये और चौथे वर्ष 40,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
एप्लीकेशन फीस
आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। सभी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपये निर्धारित की गई है।
इन स्टेप्स से कर सकेंगे अप्लाई
अग्निवीर वायु म्यूजिशियन इंटेंक के पदों पर आवेदन 20 जुलाई से शुरू हो जाएंगे। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- अब जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।