IOB SO Recruitment 2026: जेनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, एक लाख से अधिक मिलेगी सैलरी
आईओबी में जेनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार पात्रता मानदंड की जांच कर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

IOB Generalist SO Recruitment 2026: जल्द करें आवेदन।
HighLights
आवेदन करने के लिए आयु पदानुसार निर्धारित।
स्नातक और स्नातकोत्तर उम्मीदवारों के लिए मौका।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज बैंक में जेनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आईओबी की ओर से जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक जेनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती के लिए कुल 291 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 15 सितंबर, 2026 है।
आयु-सीमा
आवेदन करने के लिए आयु पदानुसार निर्धारित है। पदानुसार न्यूनतम आयु 22, 23, 25, 28 वर्ष और पदानुसार अधिकतम आयु 32, 33, 35, 38 और 45 वर्ष निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
जेनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।
कितनी मिलेगी सैलरी
उम्मीदवारों को सैलरी पदानुसार दी जाएगी, जो इस प्रकार है।
- JMGS I: 48,480 रुपये से लेकर 85,290 रुपये प्रतिमाह।
- MMGS II: 64,820 रुपये से लेकर 93,960 रुपये प्रतिमाह।
- MMGS III: 85,920 रुपये से लेकर 1,05,280 रुपये प्रतिमाह।
एग्जाम पैटर्न
लिखित परीक्षा में 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित है। परीक्षा में प्रत्येक गलत सवाल के लिए एक-चौथाई अंक का नकारात्मक अंकन किया जाएगा।
IOB Generalist SO Recruitment 2026 Registration Direct Link
रजिस्ट्रेशन फीस
रजिस्ट्रेशन फीस कैटेगरी वाइज अलग-अलग निर्धारित है। फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवारों को कैटेगरी के आधार पर रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा।
एससी/एसटी/दिव्यांग: 175 रुपये
जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 1,000 रुपये
आवेदन, पात्रता, आयु और सैलरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यहां दिए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं।
IOB Generalist SO Recruitment 2026 Notification Direct Link
यह भी पढ़ें: NIC Recruitment 2026: साइंटिफिक टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती, यहां चेक करें पात्रता सहित अन्य डिटेल
