IOCL Apprentice Recruitment 2026: इंडियन ऑयल में अप्रेंटिस के 1450 पदों पर आवेदन स्टार्ट, बिना परीक्षा इंटरव्यू के होगा चयन
आईओसीएल पानीपत में अप्रेंटिस के 1450 रिक्त पदों पर भर्ती चल रही है जिसमें शामिल होने के लिए 12 अगस्त तक फॉर्म भरा जा सकता है। ...और पढ़ें

IOCL Panipat Apprentice Recruitment 2026 की पूरी डिटेल यहां करें चेक।
HighLights
आईओसीएल पानीपत में अप्रेंटिस के बंपर पदों पर भर्ती का एलान।
12 अगस्त तक पूर्ण की जा सकती है आवेदन प्रक्रिया।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। दसवीं/ITI, 12वीं, डिग्री या डिप्लोमा होल्डर ऐसे युवा जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए खुशखबरी है। इंडियन ऑयल इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की ओर से पानीपत रिफाइनरी में अप्रेंटिसशिप के 1450 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई से स्टार्ट हो चुकी है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन के लिए NAPS/ NATS पोर्टल पर एनरोल होना अनिवार्य है।
महत्वपूर्ण डेट्स
| ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट होने की डेट | 14 जुलाई 2026 |
| एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट | 12 अगस्त 2026 |
| शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि | 20 अगस्त 2026 |
| डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन की डेट | 28 अगस्त 2026 |
फॉर्म भरने के लिए क्या है योग्यता
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने पद के अनुसार 10th के साथ ITI/ 12वीं/ B.A./B.Sc./B.Com/ संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा आदि किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 24 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट मिलेगी। उम्र की गणना 31 जुलाई 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
ट्रेनिंग की अवधि
इस भर्ती में चयनित युवाओं को पद के अनुसार निर्धारित ट्रेनिंग अवधि के लिए नियुक्ति किया जायेगा। कुछ पदों के लिए नियुक्ति की अवधि 12 महीने वहीं कुछ पदों के लिए 15 महीने है। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।
भर्ती कोड के अनुसार एप्लीकेशन लिंक
- NAPS Portal (Codes 101, 102, 108, 109, 110, 111) application link
- NATS Portal (Codes 104, 105, 106, 107) application link
- application form link
- नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
बिना एग्जाम एवं इंटरव्यू के होगा चयन
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन बिना परीक्षा एवं इंटरव्यू के होगा। शैक्षिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट कर डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए आमंत्रित किया जायेगा। इस प्रक्रिया में सफल अभ्यर्थियों को रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।