विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

KRDP Recruitment 2026: खादी एवं ग्रामोद्योग में ग्रुप B व C के 12878 पदों पर आवेदन शुरू, जानें कौन ले सकता है भर्ती में भाग

Published: Tue, 27 Oct 2026 12:30 PM (IST)

खादी सुधार एवं विकास कार्यक्रम (KRDP) में विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसमें 10th से लेकर ग्रेजुएट, पोस्ट ...और पढ़ें

Khadi Reforms and Development Programme Bharti 2026

Khadi Reforms and Development Programme Bharti 2026

HighLights

  1. खादी विभाग में 10th से लेकर ग्रेजुएट-पोस्ट ग्रेजुएट के लिए निकली भर्ती।

  2. 12,878 पदों पर 30 नवंबर तक फॉर्म भरने का मौका।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। खादी रिफॉर्म एंड डेवलपमेंट प्रोग्राम (KRDP) की और से ग्रुप B व C के अंतर्गत 12,878 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती का एलान किया है। इस वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन स्टार्ट कर दिए गए हैं। जो भी युवा सरकारी नौकरी की तलाश में हैं उनके पास खादी ग्रामोद्योग में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। भर्ती के लिए फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट krdp.org.in पर जाकर भरा जा सकता है। आवेदन की लास्ट डेट 25 नवंबर 2026 निर्धारित है।

भर्ती के लिए योग्यता एवं मापदंड

इस भर्ती में शामिल होने के लिए पद के अनुसार अलग-अलग योग्यता निर्धारित है जिसमें 10th-ITI, 12th/ ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री/ डिप्लोमा धारक सभी अप्लाई कर सकते हैं। पद के अनुसार शैक्षिक योग्यता एवं उम्र की डिटेल नीचे टेबल में दी जा रही है।

 
क्र. सं. पद एवं वेतन स्तर (पे स्केल के साथ) न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आयु सीमा
1.
खादी विकास अधिकारी (Khadi Development Officer)


वेतन स्तर - 7


पे स्केल - 44900-142400
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में मास्टर डिग्री
आयु : 18-40 वर्ष। लागू भर्ती नियमों के अधीन सरकारी कर्मचारियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 45 वर्ष तक की छूट दी जा सकती है।
2.
खादी निरीक्षक (Khadi Inspector)


वेतन स्तर - 6


पे स्केल - 35400-112400
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक


अथवा


किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से हथकरघा (Handloom) एवं वस्त्र (Textile) में डिप्लोमा
आयु : 18-40 वर्ष। लागू भर्ती नियमों के अधीन सरकारी कर्मचारियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 45 वर्ष तक की छूट दी जा सकती है।
3.
लेखा अधिकारी (Account Officer)


वेतन स्तर - 6


पे स्केल - 35400-112400
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.कॉम./एम.कॉम.
आयु : 18-40 वर्ष। लागू भर्ती नियमों के अधीन सरकारी कर्मचारियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 45 वर्ष तक की छूट दी जा सकती है।
4.
तकनीकी अधिकारी (Technical Officer)


वेतन स्तर - 6


पे स्केल - 35400-112400
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से टेक्सटाइल/मैकेनिकल/केमिकल/खादी और ग्रामोद्योग इंजीनियरिंग में बी.ई./बी.टेक
आयु : 18-40 वर्ष। लागू भर्ती नियमों के अधीन सरकारी कर्मचारियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 45 वर्ष तक की छूट दी जा सकती है।
5.
फील्ड अधिकारी (Field Officer)


वेतन स्तर - 6


पे स्केल - 35400-112400
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक


अथवा


किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E.)


अथवा


किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से टेक्सटाइल एवं हैंडीक्राफ्ट्स में डिप्लोमा
आयु : 18-40 वर्ष। लागू भर्ती नियमों के अधीन सरकारी कर्मचारियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 45 वर्ष तक की छूट दी जा सकती है।
6.
कार्यकारी (खादी) (Executive - Khadi)


वेतन स्तर - 6


पे स्केल - 35400-112400
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से टेक्सटाइल इंजीनियरिंग या टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी या फैशन टेक्नोलॉजी में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग / बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी
आयु : 18-40 वर्ष। लागू भर्ती नियमों के अधीन सरकारी कर्मचारियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 45 वर्ष तक की छूट दी जा सकती है।
7.
कार्यकारी (ग्रामोद्योग) (Executive - Village Industries)


वेतन स्तर - 6


पे स्केल - 35400-112400
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी


अथवा


किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ साइंस


अथवा


किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ साइंस के साथ मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA)
आयु : 18-40 वर्ष। लागू भर्ती नियमों के अधीन सरकारी कर्मचारियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 45 वर्ष तक की छूट दी जा सकती है।
8.
पर्यवेक्षक ग्रेड III (Supervisor Grade III)


वेतन स्तर - 5


पे स्केल - 29200-92300
1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक


2. पर्यवेक्षण/फील्ड कार्य में दो वर्ष का अनुभव
आयु : 18-40 वर्ष। लागू भर्ती नियमों के अधीन सरकारी कर्मचारियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 45 वर्ष तक की छूट दी जा सकती है।
9.
कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant)


वेतन स्तर - 4


पे स्केल - 25500-81100
1. किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 12वीं उत्तीर्ण


2. टाइपिंग गति: हिंदी 25 शब्द प्रति मिनट / अंग्रेजी 30 शब्द प्रति मिनट + बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान
आयु : 18-40 वर्ष। लागू भर्ती नियमों के अधीन सरकारी कर्मचारियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 45 वर्ष तक की छूट दी जा सकती है।
10.
ग्रामोद्योग कार्यकर्ता (Village Industries Worker)


वेतन स्तर - 3


पे स्केल - 21700-69100
1. किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 12वीं उत्तीर्ण
आयु : 18-40 वर्ष। लागू भर्ती नियमों के अधीन सरकारी कर्मचारियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 45 वर्ष तक की छूट दी जा सकती है।
11.
निम्न श्रेणी लिपिक (Lower Division Clerk)


वेतन स्तर - 2


पे स्केल - 19900-63200
1. किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 12वीं उत्तीर्ण


2. टाइपिंग गति: हिंदी 30 शब्द प्रति मिनट / अंग्रेजी 35 शब्द प्रति मिनट + बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान
आयु : 18-40 वर्ष। लागू भर्ती नियमों के अधीन सरकारी कर्मचारियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 45 वर्ष तक की छूट दी जा सकती है।
12.
चालक (Driver)


वेतन स्तर - 2


पे स्केल - 19900-63200
1. किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 10वीं उत्तीर्ण


2. वैध ड्राइविंग लाइसेंस - LMV/HMV


3. वैध ड्राइविंग लाइसेंस के साथ 3 वर्ष का अनुभव
आयु : 18-40 वर्ष। लागू भर्ती नियमों के अधीन सरकारी कर्मचारियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 45 वर्ष तक की छूट दी जा सकती है।
13.
मल्टी टास्किंग स्टाफ (Multi Tasking Staff - MTS)


वेतन स्तर - 1


पे स्केल - 18000-56900
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 10वीं उत्तीर्ण


अथवा


नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (NCVT) से आईटीआई (ITI) उत्तीर्ण
आयु : 18-40 वर्ष। लागू भर्ती नियमों के अधीन सरकारी कर्मचारियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 45 वर्ष तक की छूट दी जा सकती है।

भर्ती के लिए महत्वपूर्ण डेट्स

विवरण तिथि
ऑनलाइन एप्लीकेशन स्टार्ट होने की डेट 26 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Step-I) 25 नवंबर 2026
ऑनलाइन एप्लीकेशन सबमिट करने की तिथि (Step-II) 26 से 30 नवंबर 2026
फॉर्म में करेक्शन करने की तिथियां 2 से 4 दिसंबर 2026
कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन एग्जामिनेशन की डेट बाद में घोषित की जाएगी

आवेदन का तरीका

  • इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे। आवेदन करने की स्टेप्स एवं लिंक नीचे दिया जा रहा है।
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट krdp.org.in पर जाकर रिक्रूटमेंट पर क्लिक करें।
  • Apply Online Now पर क्लिक करें।
  • न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
  • इसके बाद ऑलरेडी रजिस्टर्ड पर क्लिक करके फॉर्म भर लें।
  • अंत में फॉर्म भरकर सबमिट कर दें और एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

KRDP Recruitment 2026 Online Form
KRDP Recruitment Notification 2026 PDF

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में भाग लेना होगा। जो उम्मीदवार जूनियर असिस्टेंट/ लोवर डिवीजन क्लर्क पदों पर आवेदन करेंगे उनको स्टेज 2- स्किल टेस्ट / टाइपिंग टेस्ट में भाग लेना होगा। भर्ती से जुड़ी अन्य डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन मास्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन हुए स्टार्ट, ये रही उम्र शैक्षिक योग्यता व महत्वपूर्ण डेट्स सहित अन्य डिटेल