Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    LIC HFL Vacancy 2026: एलआईसी एचएफएल में जूनियर असिस्टेंट पदों पर हो रही भर्ती, ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 02:18 PM (IST)

    एलआईसी एचएफएल में जूनियर असिस्टेंट के 180 पदों पर भर्ती चल रही है जिसमें शामिल होने के लिए 30 अप्रैल तक फॉर्म भरा जा सकता है। परीक्षा जून के पहले सप्त ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    LIC HFL Recruitment 2026

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में जूनियर असिस्टेंट के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। यह नियुक्तियां देशभर के विभिन्न राज्यों में की जाएंगी। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट lichousing.com पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 30 अप्रैल एवं फॉर्म प्रिंट करने की लास्ट डेट 15 मई निर्धारित है।

    जूनियर असिस्टेंट पदों के लिए योग्यता

    अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन उत्तीर्ण किया हो।
    पत्राचार/ डिस्टेंस/ पार्ट टाइम से ग्रेजुएशन करने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।
    इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

    स्वयं भर सकते हैं फॉर्म

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार स्वयं ही फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए यहां आवेदन की स्टेप्स एवं लिंक दिया जा रहा है।

    • आवेदन के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल ibpsreg.ibps.in/licjamar26/ पर विजिट करें।
    • इसके बाद आपको पहले Click here for New Registration पर क्लिक करके पंजीकरण करना है।
    • रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपको अन्य डिटेल, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर अपलोड करना है।
    • इसके बाद आप निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
    • अंत में आप पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
    LIC HFL Vacancy

    एप्लीकेशन फीस

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 800 रुपये एप्लीकेशन फीस के रूप में जमा करना होगा। आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, मोबाइल वॉलेट आदि के माध्यम से जमा किया जा सकता है।

    चयन प्रक्रिया एवं सैलरी

    इस भर्ती में चयन ऑनलाइन एग्जामिनेशन एवं इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। चयनित होने वाले युवाओं को सैलरी के रूप में कैटेगरी के अनुसार 38,709 - 41,509 तक वेतन प्रदान किया जायेगा।

    यह भी पढ़ें- UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गेनाइजर के पदों पर भर्ती का एलान, ग्रेजुएट युवा कर पाएंगे अप्लाई