विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP Police Bharti: एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर के 1000 पदों पर रजिस्ट्रेशन शुरू, 8वीं एवं 10वीं पास युवाओं के लिए मौका

Published: Fri, 16 Oct 2026 12:09 PM (IST)

मध्य प्रदेश में MP Police Driver Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर से शुरू हो गए हैं। ...और पढ़ें

MP Police Driver Recruitment 2026: जल्द करें अप्लाई।

MP Police Driver Recruitment 2026: जल्द करें अप्लाई।

HighLights

  1. एमपी पुलिस में कॉन्स्टेबल ड्राइवर के पदों पर आवेदन शुरू।

  2. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार कक्षा 8वीं, 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण होने चाहिए।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल MPESB ने पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर के पदों पर भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे है। जो उम्मीदवार मध्य प्रदेश में MP Police Constable Driver Recruitment के लिए आवेदन करना चाहते हैं। वे MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर MP Police Driver Vacancy के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार 29 अक्टूबर, 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं।

इस डेट पर होगी परीक्षा

एमपीईएसबी द्वारा ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर परीक्षा का आयोजन 04 जनवरी, 2027 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।

MP Police Constable के लिए जरूरी योग्यता

एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर के पदों पर आवेदन करने वाले जनरल, एससी एवं ओबीसी उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण किया होना चाहिए। इसके साथ ही एसटी उम्मीदवारों ने कक्षा 8वीं पास की होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है।

MP Police Driver कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के जरिये कुल 1000 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें आरक्षक (चालक) विशेष सशस्त्र बल के लिए कुल 200 पद और आरक्षक (चालक) जिला पुलिस बल के लिए कुल 800 पद आरक्षित किए गए हैं।

कैसे होगा पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर के पदों पर चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, ट्रेड परीक्षा, शारीरिक मापदंड परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा दो घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन का प्रावधान नहीं किया गया है। लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान, बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि और विज्ञान एवं गणित विषयों से सवाल पूछे जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें: ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुप्रीम कोर्ट में निकली भर्ती, 27 अक्टूबर से पहले कर लें अप्लाई बाद नहीं मिलेगा दोबारा मौका