MPESB Recruitment 2026: मध्य प्रदेश ग्रुप-3 सब इंजीनियर सहित कई पदों के लिए आवेदन आज से स्टार्ट, 1 अक्टूबर को होगी परीक्षा
मध्य प्रदेश में ग्रुप-3 सब इंजीनियर सहित कई पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आज से आवेदन कर सकते हैं।

MPESB Group 3 Sub Engineer Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
आवेदन आज से स्टार्ट।
कुल 1700 पदों पर होगी भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से ग्रुप-3 सब इंजीनियर और मानचित्र, प्रयोगशाला तकनीशियन सहित कई पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के जरिये कुल 1,700 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके अलावा, विभिन्न पदों के लिए आवेदन आज यानी 29 अगस्त, 2026 से शरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 12 सितंबर, 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म में करेक्शन करने की लास्ट डेट 17 सितंबर है।
इस डेट पर होगी परीक्षा
लिखित परीक्षा का आयोजन 01 अक्टूबर , 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से लेकर 5.30 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। इसके साथ ही उम्मीदवारों को सुबह की शिफ्ट के लिए 7 बजे और दोपहर की शिफ्ट में होने वाली परीक्षा के लिए 12.30 बजे रिपोर्ट करना होगा।
रजिस्ट्रेशन फीस
रजिस्ट्रेशन फीस कैटेगरी वाइज निर्धारित की गई है। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये है। मध्य प्रदेश के मूल निवा
MPESB Group 3 Sub Engineer Recruitment 2026 Notification
जरूरी पात्रता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी। उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई, इंजीनियरिंग में स्नातक और अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
MPESB Group 3 Sub Engineer Recruitment 2026 Registration Link
पात्रता, आयु, सैलरी और आवेदन करने से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एमपीईएसबी द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
कैटेगरी वाइज डिटेल
एमपीईएबी की ओर से कुल 1700 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें जनरल के लिए कुल 628, ओबीसी के लिए कुल 426 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 146 पद, एससी के लिए कुल 246 पद और एसटी के लिए कुल 254 पद आरक्षित किए गए हैं।
