MPESB कृषि विस्तार अधिकारी के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट कल, जल्द कर लें अप्लाई
मध्य प्रदेश में कृषि विस्तार अधिकारी के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ...और पढ़ें

MPESB Krashi Vistar Adhikari Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
आवेदन करने का कल तक का मौका।
कुल 2784 पदों पर होगी भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल MPESB में कृषि विस्तार अधिकारी के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है। जो उम्मीदवार कृषि विस्तार अधिकारी के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 16 जुलाई, 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें। अन्यथा उम्मीदवारों को बाद में मौका नहीं दिया जाएगा।
इस दिन होगी परीक्षा
परीक्षा का आयोजन विभिन्न एग्जाम सेंटर में 02 अगस्त, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक संचालित की जाएगी।
परीक्षा शुल्क
कृषि विस्तार अधिकारी की परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षा शुल्क का भुगतान करना जरूरी है। अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये और आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 250 रुपये निर्धारित की गई है।
एग्जाम पैटर्न
लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य तार्किक योग्यता, सामान्य विज्ञान, सामान्य कंप्यूटर और संबंधित विषय से 200 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे।
आयु-सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 2784 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए कुल 1126 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 444 पद, एससी के लिए कुल 316 पद, एसटी के लिए कुल 122 पद और ओबीसी के लिए कुल 776 पद आरक्षित किए गए हैं।
खबरें और भी
इन स्टेप्स से करें आवेदन
कृषि विस्तार अधिकारी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कल तक का मौका है। उम्मीदवार यहा बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेश लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- अब रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करके फॉर्म को सबमिट करें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।