MPPSC Recruitment 2026: असिस्टेंट टाउन प्लानर के पदों पर आवेदन शुरू, एक लाख रुपये से अधिक मिलेगी सैलरी
मध्य प्रदेश असिस्टेंट टाउन प्लानर के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक एवं स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। ...और पढ़ें

MPPSC Assistant Town Planner Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
असिस्टेंट टाउन प्लानर के पदों पर आवेदन शुरू।
आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली।मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग MPPSC ने सहायक नगर नियोजक के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार सहायक नगर नियोजक के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.inपर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है।
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। उम्मीदवारों को 02 अगस्त, 2026 तक फॉर्म में सुधार करने का मौका भी दिया जाएगा।
आयु-सीमा
आयु की गणना 01 जनवरी, 2027 के आधार पर की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
सहायक नगर नियोजक के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।
कितनी मिलेगी सैलरी
इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा OMR आधारित होगी। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
MPPSC Assistant Town Planner Recruitment 2026 LINK
परीक्षा शुल्क
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। मध्य प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में 250 रुपये और अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में 250 रुपये जमा करना होगा।
खबरें और भी
इस दिन होगी परीक्षा
असिस्टेंट टाउन प्लानर परीक्षा का आयोजन मध्य प्रदेश के विभिन्न एग्जाम सेंटर में 20 सितंबर, 2026 को किया जाएगा। इसके अलावा, परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड 10 सितंबर, 2026 को जारी किया जाएगा।