MPSC Group C Recruitment 2026: ग्रुप सी के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट कल, यहां देखें रजिस्ट्रेशन करने का आसान प्रोसेस
महाराष्ट्र ग्रुप-सी के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में अपना फॉर्म भर सकते हैं। ...और पढ़ें

MPSC Group C Recruitment 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।
HighLights
ग्रुप-सी के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 17 जुलाई।
शैक्षणिक योग्यता पदानुसार निर्धारित।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग MPSC में ग्रुप-सी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कल तक का आखिरी मौका है। जो उम्मीदवार ग्रुप-सी के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। लेकिन अभी तक इन पदों पर आवेदन नहीं किया है। वे MPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 17 जुलाई निर्धारित है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।
शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता पदानुसार निर्धारित की गई है। क्लर्क टाइपिस्ट और टैक्स असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री, मराठी या अंग्रेजी में टाइपिंग का अनुभव होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, असिस्टेंट मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।
आयु-सीमा
ग्रुप-सी के विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 व 19 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष निर्धारित की गई है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट और टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
इन स्टेप्स से करें घर बैठे खुद अप्लाई
ग्रुप-सी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कल तक का आखिरी मौका है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशिय वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर Online facilities सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।