NABARD Specialists Recruitment 2026: नाबार्ड में स्पेशलिस्ट के पदों पर आवेदन शुरू, पात्रता और उम्र सहित पूरी डिटेल यहां करें चेक
नाबार्ड में स्पेशलिस्ट के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 23 जुलाई है। ...और पढ़ें

NABARD Specialists Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
स्पेशलिस्ट के पदों पर आवेदन शुरू।
आयु पदानुसार निर्धारित।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक NABARD ने स्पेशलिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार बतौर स्पेशलिस्ट के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे NABARD की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 23 जुलाई, 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।
कौन कर सकते हैं आवेदन
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई, बीटेक, एमई या एमटेक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में कार्यानुभव भी होना चाहिए।
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की पदानुसार न्यूनतम आयु 30 और 27 वर्ष और अधिकतम आयु 35, 45, 55 एवं वर्ष है। उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
एप्लीकेशन फीस
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना जरूरी है। अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 700 रुपये और इंटीमेशन फीस 150 रुपये निर्धारित की गई है। इसके अलावा, एससी एवं एसटी व दिव्यांग उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है। हालांकि एससी एवं एसटी व दिव्यांग उम्मीदवारों को इंटीमेशन फीस जमा करनी होगी।
कैसे करें घर बैठे खुद अप्लाई
स्पेशलिस्ट के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.nabard.org पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर इसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- फॉर्म भरने के बाद आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।