NFC Apprentice 2026: एनएफसी में ट्रेड अप्रेंटिसशिप के लिए नोटिफिकेशन जारी, रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू
एनएफसी में आईटीआई अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन जल्द ही शुरू किए जाएंगे। इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 431 उम्मदवारों का चयन किया जाएगा।

NFC ITI Trade Apprentice 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
अप्रेंटिसशिप के लिए जल्द शुरू होंगे आवेदन।
कुल 451 उम्मीदवारों का होगा चयन।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। एनएफसी में आईटीआई अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार एनएफसी में बतौर आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिसशिप के रूप में अप्लाई करना चाहते हैं। वे जल्द ही NFC ITI Trade Apprentice के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान के जरिये एनएफसी में अप्रेंटिसशिप के लिए कुल 451 उममीदवारों का चयन किया जाएगा। एनएफसी की ओर से ऑफिशियल वेबसाइट पर शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। पात्रता, आयु से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा।
कितने मिलेगा स्टाइपेंड
अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित किए गए उम्मीदवारों को स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाएगा। उम्मीदवारों को अलग-अलग ट्रेड के आधार पर स्टाइपेंड दिया जाएगा।
कैसे और कहां से करें अप्लाई
एनएफसी में अप्रेंटिसशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। जो उम्मीदवार अप्रेंटिसशिप के लिए अप्लाई करना चाहते हैं। वे यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकेंगे।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.nfc.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
कौन कर सकते हैं अप्लाई
अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण की हो। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में आईटीआई का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
एनएफसी की ओर से विस्तृत नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे विस्तृत नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।
