NIC Recruitment 2026: साइंटिफिक टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती, यहां चेक करें पात्रता सहित अन्य डिटेल
एनआईसी में साइंटिफिक टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार 30 सितंबर तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।

NIC Scientific Technical Assistant Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
साइंटिफिक टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर आवेदन शुरू।
कुल 376 पदों पर होगी भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) में साइंटिफिक/टेक्निकल असिस्टेंट के 376 पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। जो उम्मीदवार साइंटिफिक/टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे NIC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 30 सितंबर तक का मौका दिया गया है। उम्मीदवार पात्रता मानदंड की जांच करके इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
साइंटिफिक/टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास एमएससी, एमएस, एमसीए, बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास गेट परीक्षा का स्कोरकार्ड होना चाहिए।
आयु-सीमा
30 सितंबर, 2026 के आधार पर उम्मीदवारों की अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा, एससी एवं एसटी उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष और ओबीसी उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित है।
रजिस्ट्रेशन फीस
अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 800 रुपये निर्धारित है। एससी एवं एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए फॉर्म निशुल्क है।
इन पांच आसान स्टेप्स से करें अप्लाई
उम्मीदवार एनआईसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.nic.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर जाकर रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद ईमेल आईडी और मोबाइन नंबर दर्ज करके लॉगिन कर लें।
- अब सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- फॉर्म भरने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस को जमा करें।
- अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
