Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Railway Vacancy 2026: नार्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे में 6777 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 10th-ITI पास कर सकेंगे अप्लाई

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 03:53 PM (IST)

    नार्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे में अप्रेंटिसशिप के बम्पर पदों पर भर्ती निकाली गई है। भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन 20 जुलाई से किया जा सकेगा। ...और पढ़ें

    Railway NFR Apprentice Vacancy के लिए आवेदन 20 जुलाई से होंगे स्टार्ट।

    Railway NFR Apprentice Vacancy के लिए आवेदन 20 जुलाई से होंगे स्टार्ट।

    HighLights

    1. नार्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे में 6777 पदों पर हो रही भर्ती।

    2. 10th/12th/ITI पास कर सकते हैं अप्लाई।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। नार्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे में अप्रेंटिसशिप के 6777 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई से स्टार्ट होकर निर्धारित अंतिम तिथि 19 अगस्त 2026 शाम 5:30 बजे तक जारी रहेगी। जो भी युवा सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से NFR की ऑफिशियल वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे।

    10th-ITI पास कर सकते हैं अप्लाई

    इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का 10th के साथ आईटीआई उत्तीर्ण होना जरूरी है। फिजिक्स, केमिस्ट्री मैथमेटिक्स से 10th और 12th उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी भी इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 15 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 24 साल से ज्यादा न हो। ऊपरी उम्र आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।

    भर्ती विवरण

    इस भर्ती के माध्यम से कुल 6777 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। यूनिट्स के अनुसार रिक्त पदों की संख्या निम्नलिखित है-

    यूनिट (मंडल / कार्यशाला) पदों की संख्या (No. of Slots)
    कटिहार (KIR) और तिनधरिया (TDH) कार्यशाला 1103
    अलीपुरद्वार (APDJ) 651
    रंगिया (RNY) 750
    लमडिंग (LMG) 1274
    तिनसुकिया (TSK) 860
    न्यू बोंगाईगांव कार्यशाला (NBQS) और इंजीनियरिंग कार्यशाला (EWS/BNGN) 881
    डिब्रूगढ़ कार्यशाला (DBWS) 763
    मुख्यालय (HQ) / मालीगांव - (लेखा, सिविल इंजीनियरिंग, मेडिकल, कार्मिक, ट्रैक मशीन (TMC), ब्रिज यूनिट्स, SWS/PNO, स्टोर्स) 495
    कुल (Total) 6777

    Notificaiton Link

    एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन ही आवेदन किया जा सकता है। अन्य किसी भी प्रकार से एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किये जायेंगे। एससी/ एसटी/ ईबीसी/ पीडब्ल्यूबीडी/ फीमेल कैंडिडेट्स इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य सभी वर्ग के उम्मीदवारों को फीस के रूप में ऑनलाइन माध्यम से 100 रुपये का भुगतान करना होगा।

    यह भी पढ़ें- Railway Recruitment 2026: ग्रेजुएट युवाओं के पास रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का मौका, आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

    खबरें और भी