Rajasthan Anganwadi Bharti 2026: राजस्थान आंगनबाड़ी में वर्कर और हेल्पर के पदों पर आवेदन शुरू, 12वीं पास महिला उम्मीदवारों के लिए मौका
राजस्थान आंगनबाड़ी में कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होनी चाहिए। ...और पढ़ें
-1784195610286_m.webp)
Rajasthan Anganwadi Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
राजस्थान आंगनबाड़ी में आवेदन शुरू।
आवेदन करने के लिए कक्षा 12वीं अनिवार्य।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों पर नौकरी की तलाश कर रही महिला उम्मीदवारों के लिए एक अहम खबर है। राजस्थान आंगनबाड़ी में कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य महिला उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम में पंजीकरण कर सकती हैं।
इन पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 08 जुलाई को जारी किया गया था। इस प्रकार उम्मीदवार नोटिफिकेशन जारी होने के 3 दिनों के भीतर यानी 07 अगस्त से पहले आवेदन कर सकती हैं।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
- रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में कुछ विशेष छूट भी दी जाएगी।
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होनी चाहिए।
- आवेदन करने के लिए आवेदिका उसी राजस्व ग्राम तथा वार्ड की निवासी होनी चाहिए, जिस क्षेत्र के लिए भर्ती निकली है। हालांकि विधवा और तलाकशुदा महिला को ससुराल एवं मायके दोनों के लिए स्थानीय निवासी माना जा सकता है।
कहां करें आवेदन
राजस्थान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों पर आवेदन ऑफलाइन माध्यम में स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिसूचना जारी होने के 30 दिनों के भीतर बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में शाम 5 बजे तक फॉर्म के साथ दस्तावेजों की दो प्रतियों को जमा कर सकते हैं।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन कक्षा 12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। ऐसे में अगर किन्हीं दो उम्मीदवारों के अंक समान पाए जाते हैं, तो उस स्थिति में नीचे बताए गए उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
- विधवा एवं तलाकशुदा उम्मीदवारों के अंक समान होने पर, जिस महिला उम्मीदवार की उम्र सबसे कम होगी। उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
- जो आवेदकों के बीच समान अंक होने पर विकलांग को प्राथमिकता दी जाएगी।
- अधिकतम उम्र वाली महिला के बीच अंक समान होने पर उच्चतम शैक्षणिक योग्यता वाली वाली उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।