Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Rajasthan Anganwadi Recruitment 2026: इस जिले में आंगनवाड़ी वर्कर एवं सहायिका के 105 पदों पर हो रही भर्ती, जल्द करें अप्लाई

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 04:15 PM (IST)

    राजस्थान राज्य के अजमेर जिले में आंगनवाड़ी वर्कर एवं हेल्पर पदों पर भर्ती चल रही है जिसमें शामिल होने के लिए ऑफलाइन माध्यम से 24 जुलाई तक फॉर्म भरा जा ...और पढ़ें

    Rajasthan Anganwadi Vacancy 2026: 24 जुलाई तक भरा जा सकता है फॉर्म।

    Rajasthan Anganwadi Vacancy 2026: 24 जुलाई तक भरा जा सकता है फॉर्म।

    HighLights

    1. राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती के लिए 24 जुलाई तक भरा जा सकता है फॉर्म।

    2. ऑफलाइन आवेदन का मौका।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। 12वीं पास महिलाएं जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए बड़ी खबर है। राजस्थान के अजमेर जिले निकायों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिक (हेल्पर) के 105 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। भर्ती में शामिल होने के लिए ऑफलाइन माध्यम से स्वयं या रजिस्टर्ड डाक द्वारा संबंधित परियोजना अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 24 जुलाई 2026 (सायं 5 बजे) निर्धारित है।

    फॉर्म भरने के लिए पात्रता एवं मापदंड

    इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होने के साथ उस ग्रामसभा का निवासी होना चाहिए जिसके लिए वे आवेदन कर रहे हैं। इसके अलावा न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी।

    आवेदन पत्र वेबसाइट से कर सकते हैं डाउनलोड

    इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन पत्र या भर्ती से जुड़ी कोई भी जानकारी राजस्थान सरकार की वेबसाइट wcd.rajasthan.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।

    बिना परीक्षा या इंटरव्यू के होगा चयन

    इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन बिना परीक्षा एवं इंटरव्यू के किया जायेगा। अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट शैक्षिक योग्यता को ध्यान में रखकर किया जायेगा। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- DCB Recruitment 2026: दिल्ली कैंट में विभिन्न पदों पर भर्ती के एलान, इंजीनियरिंग डिग्री-डिप्लोमा वाले कर सकते हैं अप्लाई

    खबरें और भी