Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RRB Section Controller Recruitment 2026: सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर आवेदन कल से स्टार्ट, इन 5 तरीकों से कर सकेंगे अप्लाई

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 02:29 PM (IST)

    आरआरबी की ओर से सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर आवेदन कल से शुरू होने वाले हैं। उम्मीदवार आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। ...और पढ़ें

    RRB Section Controller Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

    RRB Section Controller Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

    HighLights

    1. कुल 119 पदों पर होगी भर्ती।

    2. ऑनलाइन माध्यम में स्वीकार किए जाएंगे आवेदन।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे भर्ती बोर्ड RRB ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कल यानी 15 जुलाई से शुरू होने वाली है। इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 119 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जो उम्मीदवार रेलवे में बतौर सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे जल्द ही आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे।

    उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्रता, उम्र सहित अन्य जानकारी नीचे चेक कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है।

    आयु-सीमा

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

    कितनी मिलेगी सैलरी

    इस भर्ती अभियान के तहत चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 35,400 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

    कैसे होगा चयन

    उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से गणित, रीजनिंग और लॉजिकल कैपेबिलिटी आदि विषयों से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 120 मिनट निर्धारित की गई है। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक का नकारात्मक अंकन किया जाएगा। इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

    इन स्टेप्स से कर सकेंगे अप्लाई

    सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा के लिए आवेदन कल से शुरू होने वाले हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आवेदन कर सकते हैं।

    • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
    • अब वेबसाइट के होमपेज पर RRB Section Controller Recruitment 2026 सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज करना होगा।
    • अब जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा।
    • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।