SBI Clerk Recruitment 2026: जूनियर एसोसिएट क्लर्क के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक, जल्द कर लें अप्लाई
जूनियर एसोसिएट क्लर्क के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक है। स्नातक पास इस भर्ती के लिए 31 अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं।

SBI Junior Associates Clerk Recruitment 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।
HighLights
आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक।
न्यूनतम आयु 20 वर्ष निर्धारित।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जूनियर एसोसिएट क्लर्क के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है। जो उम्मीदवार एसबीआई में जूनियर एसोसिएट क्लर्क के पदों पर सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं। वे एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 31 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।
शैक्षणिक योग्यता
जूनियर एसोसिएट क्लर्क के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। स्नातक अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र भी आवेदन करने के पात्र हैं।
आयु-सीमा
आयु की गणना 01 अप्रैल, 2026 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।
ऐसे करें घर बैठे खुद अप्लाई
एसबीआई में क्लर्क के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अप्लाई कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई जरूरी डिटेल जैसे मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और शैक्षणिक योग्यता आदि की जानकारी को ध्यान से दर्ज करें।
- सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें।
कितनी जमा करनी होगा रजिस्ट्रेशन फीस
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन 750 रुपये निर्धारित की गई है। लेकिन एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
