विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NTA में केंद्र के 3 अफसरों की नियुक्ति, दो डायरेक्टर और 1 ज्वाइंट डायरेक्टर बनाए गए

Updated: Sat, 29 Aug 2026 10:30 AM (IST)

केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में दो डायरेक्टर और एक ज्वाइंट डायरेक्टर की नियुक्त किया है। यह कदम ...और पढ़ें

NTA में तीन अधिकारियों की नियुक्ति।

NTA में तीन अधिकारियों की नियुक्ति।

HighLights

  1. एनटीए में केंद्र सरकार ने तीन अधिकारियों को नियुक्त किया।

  2. दो डायरेक्टर और एक ज्वाइंट डायरेक्टर पद पर नियुक्ति हुई।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नीट यूजी पेपर लीक होने के बाद से ही एनटीए की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में एनटीए में प्रश्न-पत्र बनाने वाले 600 एक्सपर्ट को उनके पद से हटाया गया था। साथ ही सरकार की ओर से एनटीए में नए पदों पर नियुक्ति के लिए नई टीम का गठन भी किया गया था। इसी को मध्यनजर रखते हुए केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में दो डायरेक्टर और एक ज्वाइंट डायरेक्टर को नियुक्त किया है, ताकि एजेंसी बेहतर ढंग से संचालित की जा सके।

तीन अधिकारियों की नियुक्ति

एनटीए की कार्यप्रणाली को संभालने के लिए केंद्र सरकार की ओर से एजेंसी में 3 अधिकारियों की नियुक्ति की गई हैं। इसमें भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी रवि कुमार सिंह और इंडियन पुलिस सर्विस अधिकारी (IAS)  प्रसन्ना वेंकटेश वी शामिल हैं।

तीन हफ्तों के भीतर करनी होगी ज्वाइनिंग

कार्मिक मंत्रालय द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार अधिकारियों को आदेश जारी होने के 3 सप्ताह के भीतर अपने पद को संभालना होगा। अन्यथा पद न ग्रहण करने पर अधिकारियों को केंद्रीय कर्मचारी योजना से बाहर किया जा सकता है। बता दें, साल 2016 बैच के भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी अमित समदरिया को एनटीए में बतौर ज्वाइंट डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया है।

चार-स्तरीय पेपर चेकिंग प्रक्रिया

हाल ही में एनटीए में प्रश्न-पत्र तैयार करने वाले 600 एक्सपर्ट को हटाया गया था। एनटीए की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार ने कई अहम फैसले भी लिए थे, जिसमें चार-स्तरीय पेपर चेकिंग प्रक्रिया भी शामिल थी। इस प्रक्रिया के तहत अब किसी भी परीक्षा के लिए प्रश्न-पत्र की जांच एक स्तर पर नहीं की जाएगी। परीक्षा को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए पेपर की जांच अब 4 फेज में पूरी की जाएगी। परीक्षा के लिए पेपर तैयार करने के बाद तथ्यों पर नजर, टाइपिंग, भाषा और अनुवाद जैसी गलतियों की जांच बारीकी से की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: BPSC TRE-4: एक बार फिर टीआरई 4 पदों की संख्या में वृद्धि, अब 33385 पदों पर होगी भर्ती; रजिस्ट्रेशन 1 सितंबर से स्टार्ट