UP Anganwadi Bharti 2025: यूपी आंगनबाड़ी एवं सहायिका पदों पर कैसे होगा चयन, चेक करें डिटेल, जिले वाइज जानें आवेदन की डेट
उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी वर्कर के 7952 पदों और सहायिका के 61,254 पदों पर भर्ती हो रही है। महिला अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए जिले के अनुसार निर्धारित तिथि के अंदर ऑनलाइन फॉर्म भर सकती हैं। भर्ती के लिए चयन मेरिट लिस्ट, दस्तावेज सत्यापन के माध्यम से होगा।

up anganwadi selection process
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकत्री (Aganwadi Karykatri) एवं आंगनवाड़ी सहायिका (Aganwadi Sahayika) के 69 हजार पदों पर भर्ती हो रही है। भर्ती के लिए जनपद के अनुसार आवेदन जारी हैं। जो महिला अभ्यर्थी 12वीं कक्षा उत्तीर्ण हैं और सरकारी नौकरी पाना चाहती हैं वे ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकती हैं।
बिना परीक्षा के होगा चयन
आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए चयन बिना परीक्षा के होगा। आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवारों को योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जायेगा। जो उम्मीदवार मेरिट लिस्ट में जगह बनाएंगी उनको चयन के लिए अगले चरण डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जायेगा। इसके बाद मेडिकली रूप से फिट अभ्यर्थियों को रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
जिले के अनुसार आवेदन की डेट्स
सभी उम्मीदवारों को बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से राज्य के जिलों के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि अलग-अलग निर्धारित की गई है जिसकी डिटेल आप नीचे टेबल से देख सकते हैं और उसी के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
| जिला/पद की संख्या/आंगनवाड़ी कार्यकत्री | आवेदन की लास्ट डेट | जिला/पद की संख्या/आंगनवाड़ी सहायिका | आवेदन की लास्ट डेट |
| हापुड़- 43 | 20 नवंबर 2025-क्लोज | ललितपुर - 262 | 1 दिसंबर 2025 |
| अमरोहा (जेपी नगर)- 12 | 25 नवंबर 2025 | शामली - 242 | 1 दिसंबर 2025 |
| ललितपुर-22 | 27 नवंबर 2025-बंद | सीतापुर - 1408 | 1 दिसंबर 2025 |
| प्रतापगढ़-15 | 28 नवंबर 2025 | लखीमपुर खीरी-1407 | 1 दिसंबर 2025 |
| सिद्धार्थनगर-13 | 24 नवंबर 2025-क्लोज | प्रतापगढ़-1274 | 5 दिसंबर 2025 |
| औरेया-10 | 27 नवंबर 2025-क्लोज | देवरिया - 802 | 1 दिसंबर 2025 |
| गोंडा - 14 | 28 नवंबर 2025 | गाजियाबाद-411 | 2 दिसंबर 2025 |
| देवरिया-4 | 30 नवंबर 2025 | बस्ती - 899 | 2 दिसंबर 2025 |
| बागपत -61 | 30 नवंबर 2025 | बिजनौर - 1016 | 5 दिसंबर 2025 |
| सीतापुर - 38 | 1 दिसंबर 2025 | औरेया-728 | 2 दिसंबर 2025 |
| लखीमपुर खीरी-12 | 1 दिसंबर 2025 | एटा-642 | 2 दिसंबर 2025 |
| गाजियाबाद-74 | 2 दिसंबर 2025 | बागपत-553 | 1 दिसंबर 2025 |
| आंबेडकर नगर -22 | 2 दिसंबर 2025 | गौतम बुद्ध नगर - 240 | 3 दिसंबर 2025 |
| महोबा-6 | 2 दिसंबर 2025 | हापुड़-290 | 2 दिसंबर 2025 |
| गौतम बुद्ध नगर-54 | 3 दिसंबर 2025 | महोबा -285 | 2 दिसंबर 2025 |
| चंदौली-10 | 3 दिसंबर 2025 | आंबेडकर नगर -849 | 2 दिसंबर 2025 |
| बलरामपुर | 3 दिसंबर 2025 | अलीगढ़ -907 | 3 दिसंबर 2025 |
| संभल | 6 दिसंबर 2025 | पीलीभीत - 453 | 3 दिसंबर 2025 |
| बुलंदशहर | 4 दिसंबर 2025 | चंदौली - 528 | 3 दिसंबर 2025 |
| आगरा | 3 दिसंबर 2025 | गोंडा -725 | 3 दिसंबर 2025 |
| बरेली | 5 दिसंबर 2025 | झांसी - 532 | 3 दिसंबर 2025 |
| मऊ | 6 दिसंबर 2025 | गोरखपुर - 1256 | 3 दिसंबर 2025 |
| चित्रकूट | 15 दिसंबर 2025 | भदोही - 369 | 5 दिसंबर 2025 |
| सोनभद्र | 16 दिसंबर 2025 | झांसी - 1554 | 5 दिसंबर 2025 |
| बस्ती | 8 दिसंबर 2025 | अयोध्या | 19 दिसंबर 2025 |
| फर्रुखाबाद | 8 दिसंबर 2025 | कानपुर देहात | 17 दिसंबर 2025 |
| इटावा | 9 दिसंबर 2025 | फिरोजाबाद | 16 दिसंबर 2025 |
| बाराबंकी | 10 दिसंबर 2025 | बदायूं | 15 दिसंबर 2025 |
| मथुरा | 14 दिसंबर 2025 | इटावा | 16 दिसंबर 2025 |
| सुल्तानपुर | 13 दिसंबर 2025 | कासगंज | 13 दिसंबर 2025 |
| कासगंज | 15 दिसंबर 2025 | संत कबीर नगर | 12 दिसंबर 2025 |
| बदायूं | 15 दिसंबर 2025 | हमीरपुर | 12 दिसंबर 2025 |
| कानपुर देहात | 17 दिसंबर 2025 | उन्नाव | 12 दिसंबर 2025 |
| अयोध्या | 19 दिसंबर 2025 | प्रयागराज | 11 दिसंबर 2025 |
| -- | -- | लखनऊ | 10 दिसंबर 2025 |
| -- | -- | हाथरस | 11 दिसंबर 2025 |
| -- | -- | सुल्तानपुर | 10 दिसंबर 2025 |
| -- | -- | श्रावस्ती | 9 दिसंबर 2025 |
| -- | -- | कौशाम्बी | 9 दिसंबर 2025 |
| -- | -- | सिद्धार्थनगर | 7 दिसंबर 2025 |
| -- | -- | बरेली | 8 दिसंबर 2025 |
| -- | -- | जालौन | 8 दिसंबर 2025 |
| -- | -- | मुजफ्फरनगर | 8 दिसंबर 2025 |
| -- | -- | हरदोई | 7 दिसंबर 2025 |
| -- | -- | बलिया | 5 दिसंबर 2025 |
| -- | -- | मुरादाबाद | 6 दिसंबर 2025 |
| -- | -- | चित्रकूट | 6 दिसंबर 2025 |
| -- | -- | फतेहपुर | 7 दिसंबर 2025 |
| -- | -- | कन्नौज | 5 दिसंबर 2025 |
| -- | -- | बाराबंकी | 5 दिसंबर 2025 |
| -- | -- | कुशीनगर | 3 दिसंबर 2025 |
| -- | -- | बांदा | 11 दिसंबर 2025 |
| -- | -- | शाहजहांपुर | 5 दिसंबर 2025 |
| -- | -- | बहराइच | 6 दिसंबर 2025 |
| -- | -- | कानपुर नगर | 6 दिसंबर 2025 |
| -- | -- | सहारनपुर | 5 दिसंबर 2025 |
| -- | -- | मैनपुरी | 6 दिसंबर 2025 |
| -- | -- | मऊ | 4 दिसंबर 2025 |
| -- | -- | जौनपुर | 4 दिसंबर 2025 |
| -- | -- | बुलंदशहर | 4 दिसंबर 2025 |
| -- | -- | मिर्जापुर | 6 दिसंबर 2025 |
| -- | -- | संभल | 6 दिसंबर 2025 |
| -- | -- | फर्रुखाबाद | 3 दिसंबर 2025 |
| -- | -- | आगरा | 5 दिसंबर 2025 |
| -- | -- | रामपुर | 5 दिसंबर 2025 |
| -- | -- | महराजगंज | 6 दिसंबर 2025 |
| -- | -- | सोनभद्र | 6 दिसंबर 2025 |
| -- | -- | वाराणसी | 6 दिसंबर 2025 |
| -- | -- | मेरठ | 3 दिसंबर 2025 |
| -- | -- | आजमगढ़ | 5 दिसंबर 2025 |
ऑनलाइन किया जा सकता है आवेदन
एप्लीकेशन केवल ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर किया जा सकता है। ध्यान रखें कि भर्ती में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का एप्लीकेशन शुल्क नहीं लगेगा अर्थात निशुल्क रूप से फॉर्म भरा जा सकता है।
फॉर्म भरने के लिए योग्यता एवं मापदंड
- यूपी आंगनवाड़ी सहायिका पदों पर केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं।
- अभ्यर्थी को उस जिले का निवासी होना चाहिए जिस जिले से भर्ती के लिए फॉर्म भर रहीं हैं।
- महिला अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए, परास्नातक अधिकतम योग्यता है।
- अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- आयु की गणना 1 जुलाई 2025 को ध्यान में रखकर होगी। आरक्षित श्रेणी से आने वाली महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- SSC GD Constable 2026: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल के 25487 पदों पर आवेदन स्टार्ट, यहां से करें अप्लाई

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।