विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Chakbandi MTS Vacancy 2026: यूपी के चकबंदी विभाग में MTS पदों पर हो रही भर्ती, 10वीं फेल भी कर सकते हैं अप्लाई

Updated: Sun, 30 Aug 2026 10:45 AM (IST)

यूपी चकबंदी विभाग में एमटीएस के पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसमें शामिल होने के लिए 8वीं पास युवा ...और पढ़ें

UP Chakbandi Vibhag MTS Recruitment 2026

UP Chakbandi Vibhag MTS Recruitment 2026

HighLights

  1. चकबंदी विभाग में एमटीएस पदों पर भर्ती।

  2. 8वीं पास कर सकते हैं अप्लाई।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के चकबंदी विभाग में मल्टी टास्किंग स्टाफ के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट हो चुके हैं। जो भी युवा सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे निर्धारित अंतिम तिथि 2 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन पत्र सेवायोजन पोर्टल पर जाकर भरा जा सकता है।

10th फेल कर सकते हैं अप्लाई

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने अगर 10वीं भी उत्तीर्ण नहीं की है वे भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा न हो। 3 वर्ष का अपेक्षित अनुभव होना अनिवार्य है।

इन जिलों में होंगी नियुक्तियां

यह भर्ती थर्ड पार्टी के जरिये हो रही है। वैकेंसी के माध्यम से एमटीएस के कुल 81 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह नियुक्तियां राज्य के बस्ती, सिद्धार्थ नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बुलन्दरशहर, बरेली, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, अमरोहा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, प्रयागराज, ललितपुर, चित्रकूट, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, आजमगढ़, बलिया, गोरखपुर, देवरिया, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, हरदोई, गोंडा, अयोध्या, सुल्तानपुर, बाराबंकी और अमेठी जनपदों में की जाएंगी।

आवेदन पत्र भरने की स्टेप्स

  • यूपी चकबंदी एमटीएस भर्ती 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल लिंक sewayojan.up.nic.in/IEP/Login.aspx पर विजिट करना होगा।
  • होम पेज पर, ‘Jobseeker Signup’ पर क्लिक करें।
  • पहले मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

कितनी मिलेगी सैलरी

इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 12453 रुपये प्रतिमाह सैलरी प्रदान की जाएगी। वेतन सीमा 10 हजार से लेकर 20 हजार तक निर्धारित है।भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- UPBOCW Peon Bharti 2026: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में चपरासी पदों पर नौकरी पाने का मौका, जल्द कर लें आवेदन