विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPPSC Computer Operator Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी मौका, जल्द कर लें अप्लाई

Updated: Thu, 03 Sep 2026 11:18 AM (IST)

कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर आवेदन करने की आज लास्ट डेट है। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं।

UPPSC Computer Operator Vacancy 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।

UPPSC Computer Operator Vacancy 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. आवेदन करने की लास्ट डेट आज।

  2. 10 तक कर सकते हैं फॉर्म में करेक्शन।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में निकली कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आज यानी 03 सितंबर तक आखिरी मौका है। जिन उम्मीदवारों ने UPPSC Computer Operator Recruitment 2026 भर्ती के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है। वे UPPSC की वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा, फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर है।

कौन कर सकते हैं अप्लाई

  • 01 जुलाई, 2026 के आधार पर उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
  • उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पद से संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री व इसके समकक्ष अन्य पात्रताएं होनी चाहिए।

रजिस्ट्रेशन फीस

उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी के आधार पर रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी। जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 225 रुपये, एससी एवं एसटी के लिए 105 रुपये, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये निर्धारित की गई है।

इन 5 तरीकों से करें आज ही अप्लाई

कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आज आखिरी मौका है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।

  1. अप्लाई करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  4. फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करके रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
आवेदन, पात्रता, रजिस्ट्रेशन फीस से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: RRB JE 2026: रेलवे जेई भर्ती के लिए जल्द कर लें अप्लाई, आवेदन की लास्ट डेट आ रही नजदीक, इस डेट के बाद बंद हो जाएगी विंडो