विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई में पीएम मोदी की रैली से पहले पकड़े गए 2 संदिग्ध, PMO की फर्जी ID और बंदूक बरामद

Published: Tue, 08 Sep 2026 04:30 PM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2026 04:58 PM (IST)

मुंबई में पीएम मोदी की रैली से पहले दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, उनके पास से बंदूक और ...और पढ़ें

पीएम मोदी की मुंबई रैली से पहले दो संदिग्ध हिरासत में

पीएम मोदी की मुंबई रैली से पहले दो संदिग्ध हिरासत में

HighLights

  1. पीएम मोदी की मुंबई रैली से पहले दो संदिग्ध पकड़े गए।

  2. एक संदिग्ध के पास बंदूक और फर्जी पहचान पत्र मिला।

  3. मुंबई क्राइम ब्रांच मामले की आगे जांच कर रही है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई में पीएम मोदी की रैली से पहले पुलिस ने बीकेसी स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर से पहले दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए एक संदिग्ध के पीएमओ का फर्जी आईडी कार्ड बरामद किया गया है। वहीं उसके साथी के पास से एक बंदूक बरामद की गई है।

पकड़ा गया 24 वर्षीय युवक खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का वरिष्ठ अधिकारी बताकर परिसर में दाखिल होने की कोशिश कर रहा था। बंदूक से साथ हिरासत में लिया गया संदिग्ध बॉडीगार्ड के रूप में युवक के साथ था।

खुद को पीएमओ का अधिकारी बताया

मुंबई पुलिस ने बताया कि नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। मंगलवार को यहां प्रधानमंत्री मोदी का एक कार्यक्रम प्रस्तावित है।

पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान 24 वर्षीय रोहन पारेख के रूप में हुई है। रोहन पारेख ने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का अधिकारी बताया था। जांच करने पर उसके पास से पीएमओ का फर्जी पहचान पत्र मिला। आरोपी के साथ मौजूद एक व्यक्ति के पास से बंदूक भी बरामद हुई है।

नकली पहचान पत्र का कर रहा था इस्तेमाल

मुंबई पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर को गिरफ्तार किए गए युवक ने नकली पहचान पत्र का इस्तेमाल करके कार्यक्रम स्थल में घुसने की कोशिश की। वहां तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता के कारण उसे रोक लिया गया और जांच में उसके पहचान पत्र फर्जी पाए गए।

इसके बाद बीकेसी (BKC) पुलिस स्टेशन में आरोपी और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

क्राइम ब्रांच कर रही जांच

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मुंबई क्राइम ब्रांच ने जांच अपने हाथ में ले ली है।

पुलिस दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन, दस्तावेजों और सामान की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे कार्यक्रम स्थल में क्यों घुसे थे।

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को दुनिया के सबसे बड़े फिनटेक सम्मेलनों में से एक ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का उद्घाटन करने वाले हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन की थीम प्रभाव की क्षमता।

एजेंटिक AI, टोकनाइजेशन, क्वांटम - समावेशी वित्त के लिए विश्वसनीय, कनेक्टेड, वैश्विक प्रणालियां रखी गई है।

(न्यूज एजेंसी ANI के इनपुट के साथ)