विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आंध्र प्रदेश में डिवाइडर से टकराने के बाद EV में लगी आग, 4 लोगों की मौत

Published: Mon, 12 Oct 2026 11:14 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 13 Oct 2026 02:14 AM (GMT+05:30)

आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले में विजयवाड़ा वेस्ट बाइपास पर एक इलेक्ट्रिक वाहन डिवाइडर से टकराकर आग की चपेट में ...और पढ़ें

कार में लगी भीषण आग।

कार में लगी भीषण आग।

HighLights

  1. एनटीआर जिले में इलेक्ट्रिक वाहन डिवाइडर से टकराया।

  2. हादसे के बाद कार में भीषण आग लग गई।

  3. चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हुई।

डिजिटल डेस्क, एनटीआर। आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले में विजयवाड़ा वेस्ट बाइपास पर एक इलेक्ट्रिक गाड़ी के रोड डिवाइडर से टकराने और उसमें आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।

आग में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई और उसमें सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है।

कार्यक्रम में शामिल हो कर लौट रहा था परिवार

पीड़ित लोग नाम्बुरु में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पीड़ितों की पहचान जिले के नुन्ना इलाके के रहने वाले 39 वर्षीय कोमारेड्डी रामदेव, उनकी मां अरुणा, नाम्बुरु की टिगुरु विजया और एक बच्चे के तौर पर हुई है।

घटना का वीडियो वायरल

इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। एक क्लिप में जलती हुई गाड़ी से धुएं के गुबार उठते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में पीड़ितों के शव भी आसपास पड़े हुए दिख रहे हैं।

इससे पहले पिछले महीने असम के नागांव जिले के पुराने गुदाम इलाके के केनापट्टी में एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह हादसा तब हुआ था जब उनकी कार एक स्ट्रीटलाइट के खंभे से टकराने के बाद उसमें आग लग गई थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे अरुणाचल प्रदेश से गुवाहाटी की ओर कार में जा रहे थे। बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने गाड़ी पर से कंट्रोल खो दिया और कार डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद कार पलट गई, एक स्ट्रीट पोल से टकराई और पूरी तरह उलट गई। टक्कर के बाद कार में जबरदस्त आग लग गई और वह पूरी तरह जल गई।

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन से लापता हुई असम की 20 साल की आदिवासी छात्रा, आंध्र प्रदेश में मिली लाश