Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साहब, मरीज देखें या कुत्ता भगाएं? राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों को मिली नई ड्यूटी

    Updated: Sun, 08 Feb 2026 02:10 AM (IST)

    राजस्थान में डॉक्टर अब मरीज देखने के साथ-साथ अस्पताल से कुत्ते भी भगाएंगे। राज्य सरकार के निर्देश के अनुसार, अस्पताल परिसर से कुत्तों को भगाने की जिम् ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    राजस्थान के डॉक्टर सरकारी अस्पताल से कुत्ते भी भगाएंगे (सांकेतिक तस्वीर)

    जागरण संवाददाता, जोधपुर। राजस्थान में डॉक्टर अब मरीज देखने के साथ-साथ अस्पताल से कुत्ते भी भगाएंगे। राज्य सरकार के निर्देश के अनुसार, अस्पताल परिसर से कुत्तों को भगाने की जिम्मेदारी अस्पताल के चिकित्सकों की होगी। इसके लिए बतौर नोडल अधिकारी अस्पताल के चिकित्सकों को नियुक्त किया गया है।

    जोधपुर और जैसलमेर से जारी ऐसे आदेश अब इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं जिसमें चिकित्सकों को अस्पताल परिसर में कुत्तों को भगाने का आदेश दिया गया है। इसको लेकर चिकित्सकों के अलग-अलग बयान भी सामने आए हैं लेकिन खुलकर कोई बोल नहीं पा रहा।

    जोधपुर के दो अस्पतालों में नोडल अधिकारी के रूप में चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। इन चिकित्सकों की जिम्मेदारी होगी कि अस्पताल के सभी गेट बंद रखे जाएंगे और जहां-जहां चारदीवारी से कुत्तों के आने की संभावना है, वहां प्रभावी रोकथाम की जाएगी।

    यदि अस्पताल परिसर में कुत्तों की संख्या अधिक पाई जाती है, तो नोडल चिकित्सक नगर निगम के सहयोग से कुत्तों को अस्पताल परिसर से बाहर भगाने की कार्रवाई करेंगे।