टेक ऑफ करते ही डेंजर जोन में पहुंचा ऑयल प्रेशर, कोच्चि से अबू धाबी जा रही फ्लाइट लौटी वापस
कोच्चि से अबू धाबी जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के 50 मिनट बाद वापस लौटना पड़ा।

एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग (फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, कोच्चि। कोच्चि से अबू धाबी जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को उड़ान भरने के करीब 50 मिनट बाद तकनीकी खराबी के चलते बीच हवा से वापस लौटना पड़ा। विमान का ऑयल प्रेशर डेंजर जोन में जाने के बाद केरलम के कोच्चिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
कोच्चि से अबू धाबी जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 415 (बोइंग 737) अबू धाबी जाने के लिए उड़ान भर चुकी थी। टेक-ऑफ के लगभग 50 मिनट बाद और 36,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ते समय पायलट और को-पायलट ने देखा कि इंजन 1 में तेल की मात्रा तेजी से कम हो रही है।
जब तेल का प्रेशर डेंजर जोन में पहुंच गया, तो उन्होंने इंजन बंद कर दिया। इसके बाद विमान की कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
तेल की मात्रा घटने के बाद क्रू ने FORDEC जांच की थी। एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि तेल की मात्रा घटने के बाद ही क्रू ने अबु धाबी सेक्टर तक पहुंचने के बजाए कोच्चि जाने का फैसला कर लिया था।
हालांकि, अब तक साफ नहीं हो सका है कि विमान में यह तेल संबंधी समस्या क्यों आई?
यह भी पढ़ें- लंदन जा रही फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, आधा घंटा आसमान में चक्कर काटने के बाद बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
यह भी पढ़ें- दिल्ली में लैंडिंग की नहीं मिली अनुमति तो जयपुर ले जाया गया विमान! पूर्णिया से उड़ी इंडिगो फ्लाइट में सहमे 85 यात्री
