Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमरनाथ यात्रा 2026: ड्रोन, CCTV और सर्विलांस सिस्टम... बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए अभेद्य सुरक्षा

    Updated: Fri, 12 Jun 2026 09:07 PM (IST)

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की, जिसमें ड्रोन, सीसीटीवी और सर्विलांस सिस्टम जैसी आधुनिक तकनीकों का उप ...और पढ़ें

    अमरनाथ यात्रा सुरक्षा में ड्रोन, सीसीटीवी, सर्विलांस सिस्टम का व्यापक उपयोग

    अमरनाथ यात्रा सुरक्षा में ड्रोन, सीसीटीवी, सर्विलांस सिस्टम का व्यापक उपयोग

    HighLights

    1. अमरनाथ यात्रा सुरक्षा में ड्रोन, सीसीटीवी, सर्विलांस सिस्टम का व्यापक उपयोग

    2. गृह मंत्री अमित शाह ने उच्च स्तरीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की

    3. श्रद्धालुओं के पंजीकरण, आवास, स्वास्थ्य सेवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित

    जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। तीन जुलाई से शुरू होने जा रही अमरनाथ यात्रा को ड्रोन, सीसीटीवी निगरानी, सर्विलांस सिस्टम तथा अन्य आधुनिक तकनीकों के साथ ही पारंपरिक सुरक्षा उपायों के समन्वय के साथ अभेद्य बनाया जाएगा।

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा तैयारियों पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान यात्रा से जुड़े स्थानीय लोगों, पशुओं के पंजीकरण और सभी पहचान पत्र को क्यूआर कोड युक्त बनाने पर जोर दिया गया।

    8 अगस्त तक होगी अमरनाथ यात्रा

    बैठक के दौरान शाह ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं की सर्वोच्च सुरक्षा एवं सुगम यात्रा के लिए कटिबद्ध है। इस साल अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से 28 अगस्त तक होगी।

    यात्रा गृह मंत्रालय के अनुसार, बैठक में यात्रा मार्ग पर केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ ही सभी सुरक्षा एजेंसियों के समन्वित प्रयासों से बहु आयामी अभेद्य सुरक्षा ग्रिड स्थापित करने का फैसला लिया गया।

    यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए पारंपरिक सुरक्षा तंत्र के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में ड्रोन, सीसीटीवी निगरानी, सर्विलांस सिस्टम तथा अन्य आधुनिक तकनीकों का व्यापक उपयोग किया जाएगा।

    कैसे करें पंजीकरण? 

    इस दौरान केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को शिविर स्थलों पर व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी के लिए तैनात किया जाएगा। शाह ने श्रद्धालुओं के पंजीकरण, आवास, स्वास्थ्य सेवाओं एवं आपदा प्रबंधन सहित सभी आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    शाह ने यात्रा मार्ग के साथ ही जम्मू-कश्मीर के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा ताकि, श्रद्धालु सुरक्षित रूप से पर्यटन का आनंद ले सकें। उन्होंने मौसम की स्थिति एवं पूर्वानुमान के अनुरूप ही श्रद्धालुओं के जत्थों को आगे बढ़ाने की व्यवस्था करने पर जोर दिया।

    खबरें और भी

    बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक, केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के महानिदेशक, गृह मंत्रालय, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा के सुरक्षा चक्र को अभेद्य बनाने की तैयारी, गृह मंत्री शाह ने अजित डोभाल की मौजूदगी में की हाई लेवल मीटिंग

    यह भी पढ़ें- 'समय से पहले अंतर्ध्यान हो सकते हैं बाबा बर्फानी', अमरनाथ यात्रा को लेकर एक्सपर्ट्स ने किया चौंकाने वाला दावा