विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तिहाड़ से छूटे अमेरिकी 'भाड़े के सैनिक' वैनडाइक का बड़ा आरोप, भारत में गिरफ्तारी को यूक्रेन जंग से जोड़ा

Published: Wed, 11 Nov 2026 02:00 AM (IST)

एनआईए ने गत मार्च में डाइक को छह यूक्रेनी नागरिकों के साथ म्यांमार के रास्ते वैध यात्रा दस्तावेज के बिना भारत में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

अमेरिकी भाड़े के सैनिक वैनडाइक ने भारत में अपनी गिरफ्तारी को यूक्रेन युद्ध से जोड़ा

अमेरिकी भाड़े के सैनिक वैनडाइक ने भारत में अपनी गिरफ्तारी को यूक्रेन युद्ध से जोड़ा

HighLights

  1. डाइक ने आने वाले महीनों में चौंकाने वाली बात उजागर करने का वादा किया है

  2. वैनडाइक ने कहा भारत ने मुझे और कई यूक्रेनियों को छह महीने से ज्यादा समय तक जेल में रखा

पीटीआई, नई दिल्ली। अमेरिकी नागरिक मैथ्यू एरन वैन डाइक ने दावा किया है कि भारत ने उन्हें और छह यूक्रेनी नागरिकों को छह महीने से अधिक समय तक जेल में रखा, जो यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध का हिस्सा था। डाइक ने आने वाले महीनों में चौंकाने वाली बात उजागर करने का वादा किया है।

एनआईए ने गत मार्च में डाइक को छह यूक्रेनी नागरिकों के साथ म्यांमार के रास्ते वैध यात्रा दस्तावेज के बिना भारत में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

डाइक ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'भारत ने मुझे और कई यूक्रेनियों को छह महीने से ज्यादा समय तक जेल में रखा। यह यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध का हिस्सा था।'

दिल्ली की एक अदालत ने हाल ही में डाइक और छह यूक्रेनी नागरिकों को आव्रजन और विदेशी अधिनियम (आईएफए), 2025 के तहत कार्यवाही से बरी होने के बाद एक महीने के लिए अपने-अपने देश अमेरिका और यूक्रेन जाने की अनुमति दी थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।