दिल्ली की हलचल: कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट तेज, गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति से की मुलाकात
केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल की चर्चाओं के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट् ...और पढ़ें

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल की चर्चा के बीच राष्ट्रपति से मिले अमित शाह (फोटो- पीटीआई)
HighLights
राष्ट्रपति कार्यालय ने इस मुलाकात की एक तस्वीर एक्स पर साझा की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी राष्ट्रपति मुर्मु से मुलाकात की थी।
पीटीआई, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल की चर्चाओं के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।
राष्ट्रपति कार्यालय ने इस मुलाकात की एक तस्वीर एक्स पर साझा की। इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी राष्ट्रपति मुर्मु से मुलाकात की थी।
ये बैठकें इसलिए अहम हैं, क्योंकि ऐसी अटकलें हैं कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद में जल्द ही फेरबदल हो सकता है। केरल के वरिष्ठ भाजपा नेता जार्ज कुरियन ने हाल ही में राज्यसभा का कार्यकाल खत्म होने के बाद मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया था।
इसके अलावा रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह का राज्यसभा कार्यकाल भी 21 जून को खत्म हो गया। कुछ केंद्रीय मंत्रियों को उनके गृह राज्यों में संगठन से जुड़ी अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। उनकी नियुक्ति से संभावित फेरबदल की चर्चाओं को हवा मिली है।