Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आंध्र प्रदेश: शव से शादी की मांग, सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने किया सुसाइड; परिवार बॉयफ्रेंड के घर ले गया मृत शरीर

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 10:47 PM (IST)

    सॉफ्टवेयर इंजीनियर अड्डागल्ला कीर्ति ने मुंबई में अपने पीजी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, क्योंकि उसके बॉयफ्रेंड साई सुमंत ने उससे शादी करने से इनक ...और पढ़ें

    प्यार में धोखा मिलने के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने किया सुसाइड (फोटो-सोशल मीडिया)

    प्यार में धोखा मिलने के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने किया सुसाइड (फोटो-सोशल मीडिया)

    HighLights

    1. सॉफ्टवेयर इंजीनियर कीर्ति ने मुंबई में की आत्महत्या।

    2. बॉयफ्रेंड साई सुमंत ने शादी से किया इनकार।

    3. परिवार ने शव के साथ मंगलसूत्र पहनाने की मांग की।

    डिजिटल डेस्क, विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश की रहने वाली सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने मुंबई के PG में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ये लड़की प्रकाशम जिले के टंगुटुरु मंडल के पोंडुरु गांव की रहने वाली थी। इस घटना के सामने आने के बाद गांव में तनाव फैल गया है।

    सॉफ्टवेयर इंजीनियर अड्डागल्ला कीर्ति (24) के माता-पिता और रिश्तेदार उसका शव लेकर उसके बॉयफ्रेंड साई सुमंत के घर गए। बताया जा रहा है कि कीर्ति ने प्यार में धोखा मिलने के बाद आत्महत्या कर ली।

    परिवार वालों ने अड्डागल्ला कीर्ति के आत्महत्या करने के बाद मांग रखी कि अंतिम संस्कार से पहले साई उसके शव को मंगलसूत्र पहनाए।

    प्यार में धोखा मिलने के बाद सुसाइड

    कीर्ति की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए पोंडुरु के रहने वाले साई सुमंत से हुई थी। दोनों पिछले आठ साल से रिलेशनशिप में थे।

    साई ने 14 जुलाई को ही कीर्ति से शादी करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद कीर्ति ने मुंबई में अपने PG हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

    टंगुटुरु पुलिस के अनुसार, कीर्ति के परिवार का दावा है कि यह कदम उठाने से पहले उसने अपनी आखिरी इच्छा जताई थी कि उसका अंतिम संस्कार उसके बॉयफ्रेंड साई सुमंत के पैतृक गांव पोंडुरु में किया जाए।

    पुलिस ने बताया कि कीर्ति के माता-पिता और रिश्तेदार गुरुवार को मुंबई से उसका शव लेकर पोंडुरु पहुंचे। उन्होंने मांग की कि साई उसके शव पर मंगलसूत्र पहनाए और आखिरी इच्छा के अनुसार गांव में अंतिम संस्कार करने दे।

    टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, टंगुटुरु SI फणी भूषण ने बताया, 'कीर्ति और साई के परिवार वालों के बीच हाथापाई हो गई, क्योंकि साई, जो कतर में हार्डवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करता है, पोंडुरु में अपने घर पर मौजूद नहीं था।'

    SI फणी भूषण ने आगे बताया, 'कीर्ति के परिवार वालों ने शव के साथ घर के सामने धरना दिया और मांग की कि साई वापस आए और शादी की रस्म पूरी करे। जब साई के परिवार वाले पोंडुरु में अंतिम संस्कार करने देने के लिए सहमत हो गए, तब कीर्ति के परिवार वालों ने गांव में अंतिम संस्कार किया।'

    टंगुटुरु SI  ने बताया कि मुंबई पुलिस ने कीर्ति की आत्महत्या के मामले में केस दर्ज किया है।

    यह भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 मामले आए सामने, 4 लोगों की हुई मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

    खबरें और भी