सैन्य विमानन में उत्कृष्ट प्रदर्शन, थल सेना प्रमुख ने दो आर्मी एविएशन स्क्वाड्रनों को प्रदान की फ्लाइट सेफ्टी ट्राफी
थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने सेना कमांडरों के सम्मेलन के दौरान विमानन सुरक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दो ...और पढ़ें

थल सेना प्रमुख ने दो आर्मी एविएशन स्क्वाड्रनों को प्रदान की फ्लाइट सेफ्टी ट्राफी
HighLights
प्रतियोगिता का आयोजन सिंगल-इंजन और ट्विन-इंजन हेलीकॉप्टर इकाइयों की दो श्रेणियों में किया गया
इससे पहले, वर्ष 2026 का दूसरा सेना कमांडरों का सम्मेलन दिल्ली में शुरू हुआ
आईएएनएस, नई दिल्ली। थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने सेना कमांडरों के सम्मेलन के दौरान विमानन सुरक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दो विजेता आर्मी एविएशन स्क्वाड्रनों को थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) फ्लाइट सेफ्टी ट्राफी प्रदान की।
सेना के प्रवक्ता ने इंटरनेट मीडिया पर बताया कि सिंगल-इंजन श्रेणी में 665 आर्मी एविएशन स्क्वाड्रन (आरएंडओ) और ट्विन-इंजन श्रेणी में 209 आर्मी एविएशन स्क्वाड्रन (यूएच) विजेता रहे। यह ट्राफी विमानन सुरक्षा, परिचालन अनुशासन और उच्च पेशेवर मानकों को बनाए रखने के लिए दी गई है।
प्रतियोगिता का आयोजन सिंगल-इंजन और ट्विन-इंजन हेलीकॉप्टर इकाइयों की दो श्रेणियों में किया गया। एडीजी ने कहा कि ये पुरस्कार सेना की उड़ान सुरक्षा संस्कृति और परिचालन उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
इससे पहले, वर्ष 2026 का दूसरा सेना कमांडरों का सम्मेलन दिल्ली में शुरू हुआ, जिसमें भारतीय सेना का शीर्ष नेतृत्व रणनीतिक चर्चा के लिए जुटा है। सम्मेलन में सुरक्षा परिदृश्य, परिचालन चुनौतियों और तकनीक को अपनाने पर चर्चा हो रही है।
