विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के आशुतोष रांका और 40 कार्यकर्ता हिरासत में

Published: Mon, 28 Sep 2026 12:52 AM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2026 03:39 AM (IST)

कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और 40 कार्यकर्ताओं को गुवाहाटी में पुलिस ने हिरासत में लिया, हालांकि बाद में सभी को रिहा कर दिया गया।

असम पुलिस ने सीजेपी नेता आशुतोष रांका को छोड़ा

असम पुलिस ने सीजेपी नेता आशुतोष रांका को छोड़ा

HighLights

  1. आशुतोष रांका और 40 सीजेपी कार्यकर्ता हिरासत में।

  2. गुवाहाटी पुलिस ने बैठक से पहले की कार्रवाई।

  3. रिहाई के बाद रांका ने 'गैर-कानूनी हिरासत' बताया

डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक आशुतोष रांका और पार्टी के 40 वालंटियर को गुवाहाटी में पुलिस ने रविवार को हिरासत में लिया, हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।

हिरासत में लिए गए अन्य लोगों के साथ रिहा होने के बाद आशुतोष ने रिहा होने के बाद एक्स पर पोस्ट किया, असम पुलिस की 'गैर-कानूनी हिरासत' आखिरकार खत्म हुई।

आशुतोष ने कहा कि वे उस हिरासत के बारे में और जानकारी देंगे।

इससे पहले एक बैठक से पहले, पुलिस ने आशुतोष और 40 से अधिक सीजेपी वालंटियरों को असम जातीय परिषद की नेता कुनकी चौधरी के घर, चौधरी टिला से हिरासत में ले लिया था।